Top 10 Cartoons In India: Mr. Bean से Doraemon तक, बच्‍चों के 10 फेव‍रेट कार्टून शो जो बड़े भी करते हैं मिस

10 TV cartoon Shows Most Popular: कभी दूरदर्शन पर शुरू हुए एक कार्टून प्रोग्राम के बाद आज तो कई कार्टून चैनल शुरू हो चुके हैं। पोगो, कार्टून नेटवर्क, एनीमेक्‍स इंडिया, टून डिज्‍नी आदि चैनल आ रहे हैं।

TV cartoon Shows Most Popular in India From mister bean To Doraemon to Tom and jerry
कार्टून टीवी शोज। 
मुख्य बातें
  • बच्चों का दौर ये सारे कार्टून बेहद पसंद करता है।
  • बच्चों के बीच कठपुतली शो मिस्टर बीन काफी पॉपुलर हो चुका है।
  • कार्टून शो बेन 10 का पूरा नाम ‘बेन टेनीशॉन’है।

आज के दौर में बच्‍चों के बीच कार्टून काफी पसंद किए जाते हैं। हो भी क्‍यों न आखिर आज टीवी पर इतने अच्‍छे अच्‍छे कार्टून जो आते हैं। कभी दूरदर्शन पर शुरू हुए एक कार्टून प्रोग्राम के बाद आज तो कई कार्टून चैनल शुरू हो चुके हैं। पोगो, कार्टून नेटवर्क, एनीमेक्‍स इंडिया, टून डिज्‍नी आदि चैनल आ रहे हैं। सबसे खास तो यह है कि समय के साथ-साथ बच्चों के पसंदीदा कार्टून किरदार भी बदलते रहते हैं। 

  • -मिस्टर बीन

बच्चों के बीच कठपुतली शो मिस्टर बीन काफी पॉपुलर हो चुका है। यह सिर्फ बच्चों के बीच ही नहीं बल्कि एडल्ट के बीच भी पॉपुलर है। मिस्टर बीन टीवी सीरीज और एनिमेशन सीरीज में चलने वाला पहला शो है। यह शो पूरी दुनिया में काफी पसंदीदा बन चुका है। इसमें एक व्यक्ति बिना कुछ बोले लोगों को हंसाते दिखता है।

  • -पकड़म पकड़ाई

ये भी एक फेमस फ्लैश कॉमेडी एनिमेटेड सीरीज थी। ये सीरियल ओगी और कॉकरोज, टॉम एंड जैरी से इंस्पायर थी। 

  • -बेन 10

कार्टून शो बेन 10 का पूरा नाम ‘बेन टेनीशॉन’है। यह कार्टून शो तो पूरे भारत में घर घर लोकप्रिय बन चुका। इस शो में बच्चों को इसके फ्यूचरिस्टक कारनामे काफी पसंद हैं।  बेन 10 और उसकी घड़ी बच्चों की फेवरेट बन चुकी है। यह घड़ी बेन 10 को अद्भुत ताकतें देती हैं। इसी की वजह से ही वह हर दिन कुछ न कुछ नया करता रहता है।

  • -डोरेमोन

डोरेमोन नोबिता और उनके दोस्तों को बच्चे बिल्कुल अपने दोस्त के रूप में देखते हैं। कपड़ो से लेकर वह खिलौने सभी डोरेमन से जुड़े लेना पसंद करते हैं। डोरेमन जापानी मंगा सीरीज का किरदार है। सीरीज में डोरेमोन बिल्ली की शक्ल का रोबोट है। वहीं नोबिता एक आलसी कैरेक्टर है जो अपना काम डोरेमोन के गैजेट की मदद करता है।

  • -छोटा भीम

छोटा भीम भी काफी पॉपुलर कार्टून शो है। यह अपने साहस व बुद्धिमानी से जरूरतमंदों की मदद करता है। वहीं इस शो में उसका दुश्मन कालिया पहलवान है, जो भीम से जलता है। शो में कालिया  के दो जुड़वां लड़के ढोलू-भोलू भीम को हराने की कोशिश करते हैं। यह शो भी काफी पसंद किया जाता है। बच्चे छोटा भीम से अच्छी आदते सीखते हैं।

  • -टॉम एंड जेरी

टॉम एंड जेरी भी काफी पॉपुलर शो है। इसमें चूहे-बिल्ली का खेल दिखाया गया है। टॉम एक घरेलू बिल्ली है और जेरी एक चूहा है। जिसमें ये दोनों एक दूसरे के परस्पर विरोधी हैं। टॉम एंड जेरी को प्रेम का परिचायक भी माना जाता है, क्योंकि एक दूसरे के बिना ये अधूरे माने जाते हैं। करीब 50 से अधिक साल बीताने के बाद भी यह पॉपुलर है।

  • -रोल नंबर 21 

ये एनिमेटेड सीरीज एक लड़के पर आधारित है जिसका नाम क्रिश है और ऑर्फनेज में दोस्तों के साथ रहता है। 

  • -डोरा द एक्स्प्लोरर 

ये एक एनिमेटेड गेम सीरीज है जो पूरी डोरा पर आधारित है। डोरा बच्चों की मदद से हर जगह घूमती है और डायरेक्शन लेती है। 

  • -सैली बॉलीवुड 

ये कार्टून एक 12 साल की लड़की पर बेस्ड है जो एक शहर में अलग-अलग लोगों के साथ रहती है। 

  • -मोटू पतलू 

मोटू पतलू एक इंडियन एनिमेटेड कार्टून है जो दो दोस्तों पर आधारित है। ये दोनों एक काल्पनिक शहर में रहते हैं जिसका नाम फुरफुरी है। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर