TV News 14 Dec 2021: फरवरी 2022 में शादी कर सकती हैं Karishma Tanna, बेटी और दामाद के लिए दिलीप जोशी ने लिखा इमोशनल नोट

TV News 14 Dec 2021: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने सात फेरे ले लिए हैं। वहीं, करिश्मा तन्ना फरवरी 2022 तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें...

TV News 14 December 2021
TV News 14 December 2021 
मुख्य बातें
  • अंकिता लोखंडे और विक्की जैन शादी के बंधन में बंध गए हैं।
  • करिश्मा तन्ना अगले साल की शुरुआत में शादी कर सकती हैं।
  • तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सोनी यानी निधि भानुशाली ने शेयर किया बोल्ड वीडियो।

TV News 14 Dec 2021: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन शादी के बंधन में बंध गए हैं। अंकिता और विक्की जैन की शादी के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं, तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने अपनी बेटी नियति की शादी के फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। 

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधे। अंकिता लोखंडे इस खास दिन के लिए गोल्‍डन लहंगे के साथ कुंदन जूलरी कैरी की थी।  हैवी वर्क वाले लहंगे के साथ अंक‍िता ने बड़ी नथ, भारी कंगन और नेकलेस और माथा पट्टी के साथ, छोटी लाल ब‍िंदी के साथ वेड‍िंग लुक पूरा क‍िया था। व‍िक्‍की जैन ने गोल्‍डन थ्रेड की कढ़ाई वर्क वाली व्‍हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी।

Ankita Lokhande Wedding

Ankita Lokhande Vicky Jain Wedding Updates

इस दिन शादी रचाने जा रही हैं करिश्मा तन्ना
बी टाउन और टीवी जगत में शादी करने वाले सेलेब्स में जल्द ही एक नाम करिश्मा तन्ना का भी जुड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा तन्ना पांच फरवरी 2022 को अपने बॉयफ्रेंड वरुण बांगेरा से शादी रचा सकती है। प्री वेडिंग सेरेमनी 4 फरवरी से होनी शुरू हो जाएंगी। जिसमें मेहंदी, संगीत, हल्दी जैसी रस्में शामिल हैं। शादी के बाद ये कपल अपने दोस्तों को एक  खास रिसेप्शन भी देने जा रहा है। 

Bigg Boss' house welcomes Karishma Tanna - Times of India

आखिरी एपिसोड में आएंगे ये सेलेब्स 
कौन बनेगा करोड़पति 13 जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है। शो का आखिरी एपिसोड शुक्रवार को टेलिकास्ट होगा। केबीसी के आखिरी एपिसोड में  में नेहा कक्कड़ से लेकर रैपर बादशाह शामिल होंगे। इसके अलावा क्रिकेटर जोड़ी-हरभजन सिंह व इरफान पठान भी शो में आएंगे। अमिताभ बच्चन इस दौरान रोटियां बेलते तो हरभजन सिंह के साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।

जेठालाल दिलीप जोशी ने किया दामाद का स्वागत
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने अपने दामाद का स्वागत एक इमोशनल नोट लिखकर किया। दिलीप जोशी ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी नियति की शादी की फोटोज शेयर की है। फोटो के साथ एक्टर ने लिखा, 'आप गानों और फिल्मों से भावनाएं ले सकते हैं लेकिन, जब आप पहली बार इसका अनुभव लेते हैं उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।' 

Dilip Joshi Daughter Wedding

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सोनू ने शेयर की बोल्ड फोटो
 तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू भिड़े का रोल प्ले कर चुकीं निधि भानुशाली अपने हॉट अंदाज के लिए मशहूर हैं। निधि ने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन का एक वीडियो शेयर किया है। 

वीडियो में उनके फैंस ने एक बात नोटिस की कि स्ट्रिप्ड टॉप में निधि ब्रालेस नजर आ रही हैं। इस लूज टॉप में एक्ट्रेस काफी हॉट नजर आ रही है। वहीं, बैकग्राउंड में आप उफनती लहरों को साफ देख सकते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर