Top TV News: करीना कपूर खान समेत कैटरीना-विक्की रखेंगे टीवी जगत में कदम, देखें टॉप टीवी न्यूज

Top TV News Today, 19 February 2022: छोटे पर्दे से आज कई बड़ी खबरें सामने आई है जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। करीना कपूर खान, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और शिवांगी जोशी समेत कई सितारों ने आज सुर्खियां बटोरी हैं।

top tv news today in hindi, tv stars who made headlines today
टीवी जगत की बड़ी खबरें  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कलर्स टीवी के शो के प्रोमो को अपनी आवाज देंगी करीना कपूर खान।
  • कैटरीना कैफ-विक्की कौशल भी छोटे पर्दे की दुनिया में रखेंगे कदम। 
  • ऑफ एयर होने वाला है कलर्स टीवी का सीरियल बालिका वधू 2। 

Trending TV News Today, 19 February 2022: रोजाना की तरह आज भी टीवी जगत में हलचल बनी रही। आज भी छोटे पर्दे से ऐसी कई बड़ी खबरें सामने आईं जिन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। आए दिन छोटे पर्दे के सितारे चर्चा में बने रहते हैं और लोगों को मनोरंजन के लिए एक नया बहाना दे देते हैं। करीना कपूर खान, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल समेत कई सितारे आज सुर्खियों में बने रहे। इनके साथ शिवांगी जोशी और मुनमुन दत्ता जैसे कई टीवी सितारे भी खबरों में रहे। यहां देखें टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें।

Also Read: बिग बॉस कंटेस्टेंट महजबी सिद्दिकी ने लिया हिजाब में रहने का फैसला, लिखा-'गुनाहों को अल्लाह करें माफ'

कलर्स टीवी के शो को अपनी आवाज देंगी करीना कपूर खान

बॉलीवुड जगत में बेबो नाम से मशहूर अदाकारा करीना कपूर खान जल्द ही छोटे पर्दे की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। खबरों के अनुसार, करीना कपूर खान अब कलर्स टीवी के शो स्पाई बहू के प्रोमो को अपनी आवाज देंगी। वह प्रोमो में इस शो की कहानी को नरेट करते हुए सुनाई देंगी। कलर्स टीवी पर जल्द ही यह शो प्रसारित होगा जो लव स्टोरी पर आधारित है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल भी छोटे पर्दे पर आएंगे नजर

बॉलीवुड कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल भी जल्द ही छोटे पर्दे पर नजर आने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, यह दोनों बॉलीवुड सितारे स्टार प्लस के टीवी शो स्मार्ट जोड़ी में बतौर गेस्ट नजर आएंगे। यह टीवी शो जल्द ही स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला है। फिलहाल इन दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

जल्द ऑफ एयर होने वाला है बालिका वधू 2

कलर्स टीवी का पॉपुलर सीरियल बालिका वधू 2 जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। इस टीवी सीरियल का पहला सीजन दर्शकों को बहुत पसंद आया था लेकिन पहले सीजन की तरह दूसरा सीजन दर्शकों को आकर्षित करने में नाकामयाब रहा। टीआरपी बटोरने के लिए शो में शिवांगी जोशी को भी लाया गया लेकिन उससे कुछ खास फायदा नहीं हुआ। अब यह कहा जा रहा है कि बालिका वधू 2 टीवी सीरियल जल्द ही ऑफ एयर होगा।

Also Read: बालिका वधु 2.0 से लेकर इश्क में मरजावां तक, टीवी पर हुए फ्लॉप, OTT पर आएंगे ये शो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

एक्ट्रेस के बाद अब बिजनेस वुमन बनेंगी मुनमुन दत्ता 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वाली अदाकारा मुनमुन दत्ता एक्टिंग के बाद अब बिजनेस शुरू कर रही हैं। अदाकारा ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी कि उन्होंने अपने मैनेजर और मुंह बोले भाई केयूर सेठ के साथ एक रेस्तरां खोला है। अदाकारा ने बताया कि वह लंबे समय से बिजनेस करना चाहती थीं।

अफसाना खान ने बताया अपना हनीमून प्लान

जानी-मानी सिंगर और बिग बॉस 15 फेम अफसाना खान जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड साज से शादी करने वाली हैं। ई टाइम्स टीवी से बात करते हुए अफसाना खान ने अपने हनीमून प्लान के बारे में साझा किया है। अफसाना खान ने बताया कि वह‌ अपने हनीमून और काम को कंबाइन कर रही हैं। शादी के बाद वह अपने काम में व्यस्त हो जाएंगी क्योंकि उनके पाइप लाइन में कुछ शोज हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर