Top TV News: शादी के बंधन में बंधे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह, देखें दूल्हा-दुल्हन की पहली फोटो

TV News Today in Hindi, 09 July 2022: संग्राम सिंह और पायल रोहतगी शादी के बंधन में बंध गए हैं। पायल ने शादी की पहली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। जानिए टीवी जगत की नौ जुलाई 2022 की बड़ी खबरें।

Payal Rohatagi and Sangram Singh
Payal Rohatagi and Sangram Singh 
मुख्य बातें
  • पायल रोहतगी और संग्राम सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं।
  • मालदीव में दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक दाहिया ने मनाई वेडिंग एनिवर्सरी।
  • शूटिंग के दौरान चोटिल हुए ये रिश्ता क्या कहलाता के एक्टर हर्ष चोपड़ा।

TV News Today in Hindi, 09 July 2022:. लॉक अप और बिग बॉस के कंटेस्टेंट पायल रोहतगी और संग्राम सिंह शादी (Payal Rohatgi Sangram Singh Wedding) के बंधन में बंध गए हैं। पायल रोहतगी ने सोशल मीडिया पर शादी की पहली फोटो शेयर की है। वहीं, टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता हैं के एक्टर हर्ष चोपड़ा चोटिल हो गए हैं। दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया और विवेक दाहिया ने मालदीव में अपनी शादी की छठी सालगिरह मनाई। जानिए टीवी जगत की नौ जुलाई 2022 की बड़ी खबरें। 

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। पायल रोहतगी ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की पहली फोटो (Payal Rohatgi Sangram Singh Wedding Photo) शेयर की है। शादी की रस्में आगरा के जेपी पैलेस में हुई। अपने खास दिन के मौके पर पायल ने लाल रंग के दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने नाक में नथ, मांग टीका पहना हुआ है। वहीं, दूल्हा संग्राम सिंह व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आए। एक फोटो में पायल संग्राम को वरमाला पहना रही हैं। दूसरे फोटो में दोनों फेरे ले रहे हैं। फोटो के साथ पायल ने कैप्शन में लिखा, 'पाyal ke Sangराम।' शादी से पहले दोनों ने 850 साल पुराने मंदिर में भगवान शिव की पूजा की। 

Payal Rohatagi

Payal Rohatagi

चोटिल हुए हर्ष चोपड़ा (Harshad Chopra Injured)
ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक्टर हर्षद चोपड़ा चोटिल हो गए हैं। हर्षद को चोट सीरियल के सेट पर लगी। वह बेहद इंटेंस सीन की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उनके पैर पर चोट लग गई। इसके बाद फैंस को उनकी हेल्थ की काफी चिंता सताने लगे। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें जल्द ही ठीक होने के लिए मैसेज भेज रहे हैं। हर्षद की सेहत में सुधार है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। आपको बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर्ष मेहता अभिमन्यु बिड़ला का किरदार निभा रहे हैं। 

Also Read: हर्षद चोपड़ा हुए ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर घायल, फैन्स कर रहे जल्दी ठीक होने की प्रार्थना

मालदीव में दिव्यांका-विवेक ने मनाई वेडिंग एनिवर्सरी
दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया और विवेक दाहिया (Divyanka Tripathi Vivek Dahiya Wedding Anniversary) आठ जुलाई 2022 को अपनी शादी की छठी सालगिरह मनाई। इस खास मौके पर दोनों मालदीव में छुट्टिया एंजॉय कर रहे हैं। दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर इस ट्रिप की फोटोज शेयर की है। एक फोटो में दोनों समुद्र किनारे रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दिव्यांका विवेक पर जमकर प्यार लुटा रहीं हैं।  फोटोज के साथ दिव्यांका ने खास नोट लिखा है। आपको बता दें कि दिव्यांका और विवेक आठ जुलाई 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। 

बिग बॉस 14 को कविता कौशिक ने बताया गलती
टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक साल 2020 में बिग बॉस के 14वें सीजन में नजर आई थीं। अब कविता कौशिक ने बताया कि इस रिएलिटी शो में जाना उनकी लाइफ की सबसे बड़ी गलती बताया है। बॉलीवुड हंगामा से बातचीच में कविता कौशिक ने कहा, 'हां मुझे बिग बॉस में जाने का पछतावा है। ये बहुत ही बुरा अनुभव था। मैं उस दौर को याद करके कभी-कभी बीमार महसूस करती हूं। मुझे उल्टी आने लगती है।' गौरतलब है कि रुबीना दिलैक से लड़ाई के कारण कविता कौशिक ने बीच में ही शो को छोड़ दिया था। 

अनुपमा में आएगा ट्विस्ट
टीवी सीरियल अनुपमा में एक के बाद एक कई ट्विस्ट आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुज और अनुपमा के साथ बहुत बड़ा हादसा होने जा रहा है। इसके अलावा वनराज पाखी का कॉलेज जाना बंद करने वाले हैं। 

सारा अनुज को बताती है कि  अधिक सिर्फ लड़कियों का इस्तेमाल अपनी खुशी और खुद को संतुष्ट करने के लिए करता था।  उसे इसी तरह की लाइफस्टाइल की आदत है।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर