TV News: बॉडीगार्ड ने धक्के मारकर उर्फी जावेद को इवेंट से किया बाहर तो भारती सिंह को करण जौहर ने दी धमकी 

Top TV News, 28 March 2022: आए दिन छोटे पर्दे से ऐसी कई खबरें सामने आती हैं जो लोगों के लिए मनोरंजन का एक कारण बन जाती हैं। आज भी टेलीविजन जगत से ऐसी कई खबरें सामने आईं जिन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। यहां देखें आज की टॉप टीवी न्यूज।

top tv news today in hindi, tv stars who made headlines today
Top TV News Today 28 March 2022  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • उर्फी जावेद को बॉडीगॉर्ड्स ने इवेंट से निकाला बाहर।
  • पूजा बनर्जी ने साझा की अपनी बेबी गर्ल की तस्वीर।
  • करणवीर बोहरा हुए कंगना रनौत कै शो लाॅक अप से बाहर। 

Trending TV News, 28 March 2022: अगर समय की किल्लत होने की वजह से आपने छोटे पर्दे से सामने आई बड़ी खबरों पर अपनी नजरें नहीं बना पाई हैं तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। अक्सर भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से हम छोटे पर्दे से सामने आईं बड़ी खबरों को नहीं पढ़ पाते हैं। ऐसे में अगर आप एक ही बार में छोटे पर्दे से सामने आईं बड़ी खबरों के बारे में जानना चाहते हैं तो यह लेख जरूर पढ़ें। हम आपके लिए आज टॉप टीवी रैप लेकर आए हैं, जहां आप टेलीविजन जगत की बड़ी खबरों के बारे में पढ़ सकते हैं। आपको बता दें आज उर्फी जावेद, पूजा बनर्जी, करणवीर बोहरा, भारती सिंह और करण जौहर समेत कई टीवी सेलेब्स सुर्खियों में बने रहे। यहां देखें आज की टॉप टीवी न्यूज।

बॉडीगार्ड ने इवेंट से उर्फी जावेद को किया बाहर

सोशल मीडिया पर आज उर्फी जावेद की एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें यह देखा जा सकता है कि कुछ बॉडीगार्ड्स टीवी अदाकारा को एक इवेंट में शामिल होने से रोक रहे हैं। दरअसल, एक इवेंट के लिए उर्फी जावेद अपनी मां और बहन के साथ वहां पहुंची थीं। लेकिन चार बॉडीगार्ड्स ने अदाकारा को अंदर घुसने नहीं दिया जिसकी वजह से अदाकारा शाॅक्ड रह गईं और अपनी टीम के साथ वापस चलने के लिए कहने लगीं। इस दौरान उर्फी जावेद गुस्से से लाल हो गई थीं और चिल्लाते हुए नजर आईं। 

पूजा बनर्जी ने शेयर की अपनी बेबी गर्ल की पहली तस्वीर 

टीवी अदाकारा पूजा बनर्जी ने 12 मार्च के दिन अपनी बेबी गर्ल को जन्म दिया था। अब तकरीबन 15 दिन बाद टीवी अदाकारा ने अपनी बच्ची की पहली तस्वीर साझा की है इसके साथ अदाकारा ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम क्या रखा है। एक पोस्ट शेयर करते हुए अदाकारा ने यह बताया कि उनकी बेटी का नाम सना एस सेजवाल है। यह पोस्ट साझा करने के साथ अदाकारा ने अपने पति संदीप सेजवाल को धन्यवाद भी कहा।

रातोंरात करणवीर बोहरा हुए लॉक अप शो से बाहर 

कंगना रनौत के पॉपुलर ओटीटी शो लॉक अप में लगातार शॉकिंग एलिमिनेशन देखने को मिल रहे हैं। चेतन हंसराज और सायदा शिंदे के बाद अब करणवीर बोहरा इस शो से बाहर हो चुके हैं। पिछली रात को इस शो में जो हुआ उसकी वजह से फैंस हैरान रह गए ऐसा इसीलिए क्योंकि पिछली रात टीवी एक्टर करणवीर बोहरा शो से बाहर हो गए थे। कंगना रनौत के शो लॉक अप से नॉक आउट होने के बाद वह अपने घर के लिए रवाना हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि करणवीर बोहरा के लॉक आउट होने की वजह नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)

करण जौहर ने भारती सिंह को दी धमकी

सोशल मीडिया पर हुनरबाझ देश की शान शो का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ शो के जज करण जौहर, परिणीति चोपड़ा मिथुन चक्रवर्ती से अपने होने वाले बच्चे का नाम पूछ रहे थे। करण जौहर और परिणीति चोपड़ा ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को कुछ नाम सुझाए उसके बाद करण जौहर ने यह कहा कि अगर उनका बेटा हुआ तो वह उसका नाम प्रवीर भी रख सकते हैं। इसके बाद करण जौहर ने कहा कि अगर भारती सिंह ने अपने बेटे का नाम प्रवीर रखा और उन्हें क्रेडिट नहीं दिया तो वह उन्हें घसीट कर कोर्ट तक ले जाएंगे। करण जौहर ने भले ही यह बात मजाक में की लेकिन भारती सिंह के फैंस इससे नाराज हो गए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

टीवी पर जल्द होने वाली है रुबीना दिलैक की वापसी 

हाल ही में यह खबर आ रही है कि बिग बॉस 14 की विनर रह चुकी रुबीना दिलैक जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाली हैं। खबरों के अनुसार, रुबीना दिलैक को जल्द ही भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के शो खतरा खतरा खतरा में देखा जाएगा। वह यहां कई तरह के स्टंट करते हुए नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर