Top TV News Today: ओटीटी डेब्यू करेंगे कॉमेडी किंग कपिल शर्मा तो एरिका फर्नांडीस को हुआ कोरोना 

टीवी मसाला
भाग्य लक्ष्मी
Updated Jan 05, 2022 | 23:06 IST

Trending TV News Today, 05 January 2022: छोटे पर्दे से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। निया शर्मा से लेकर कपिल शर्मा, एरिका फर्नांडीस, शरद मल्होत्रा और जैस्मिन भसीन समेत कई टीवी एक्टर्स आज चर्चा में रहे।

Top tv news today 05 january 2022, kapil sharma ready for ott debut erica fernandes and sharad malhotra tested corona positive, jasmin bhasin pic and nia sharma dance video viral, tv newsmakers of the day
टीवी जगत की बड़ी खबरें  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर छाया निया शर्मा का वीडियो।
  • कपिल शर्मा जल्द करेंगे अपना ओटीटी डेब्यू।
  • एरिका फर्नांडीस हुईं कोरोनावायरस से संक्रमित।

TV Newsmakers Of The Day, 05 January 2022: छोटे पर्दे से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं जिन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। निया शर्मा, कपिल शर्मा, एरिका फर्नांडीस, शरद मल्होत्रा और जैस्मिन भसीन समेत आज कई सितारे सुर्खियों में छाए रहे। 

जमकर वायरल हुआ निया शर्मा का वीडियो

सोशल मीडिया पर निया शर्मा का एक डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीवी एक्ट्रेस बॉलीवुड के आईकॉनिक गाने चोली के पीछे में देसी तड़का लगाती हुई नजर आ रही हैं। गाने के बीच में निया शर्मा ने अपनी आंखें मारी हैं जिसे देखकर लोग उनके दीवाने हो गए हैं। चंद मिनटों में निया शर्मा का यह गाना लाखों लोगों ने देख लिया। लोग जमकर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।

Also Read: किसी का पति एक्टर तो किसी की पत्नी है हाउसवाइफ, जानें Anupamaa स्टार कास्ट के कौन हैं रियल लाइफ पार्टनर्स 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

कपिल शर्मा जल्द करेंगे अपना ओटीटी डेब्यू 

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा का स्टैंड अप कॉमेडी शो लॉन्च होने वाला है। हाल ही में इस शो का एक झलक सामने आया है जिसमें कपिल शर्मा ने बताया कि कैसे उन्हें बीएमसी के खिलाफ ट्वीट करने के बाद मालदीव भागना पड़ा था। इसके साथ उन्होंने बताया कि इस चक्कर में उनके 9 लाख रुपए भी खर्च हो गए थे।

Also Read: YRKKH 5 Twist: सगाई के दिन शो में होगा हाई वोल्टेज ड्रामा, आरोही को छोड़कर अभिमन्यु हो जाएगा फरार

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

एरिका फर्नांडीस हुईं कोविड-19 पॉजिटिव

टीवी की जानी-मानी अदाकारा एरिका फर्नांडीस को कोरोना हो गया है। एक्ट्रेस के साथ उनकी मां भी वायरस की चपेट में आ गई हैं। एरिका ने एक पोस्ट लिखकर बताया कि वह कोविड-19 पॉजिटिव हैं। इसके साथ उन्होंने लोगों से यह दरख्वास्त की कि वह होम टेस्ट या कोवीसेल्फ किट का इस्तेमाल ना करें और लैब टेस्ट करवाएं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई जैस्मिन भसीन की तस्वीर

हाल ही में टीवी की जानी-मानी अदाकारा जैस्मिन भसीन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में नेहा भसीन समुद्र किनारे बैठी हुई नजर आ रही हैं। नेहा भसीन के हाथों में लाल चूड़ा देखा जा सकता है। लाल चूड़ा देखने के बाद बहुत सारे लोग यह कयास लगा रहे हैं कि नेहा भसीन ने अली गोनी के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। इन अफवाहों को लेकर जैस्मिन अभी तक चुप हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

शरद मल्होत्रा भी कोरोना वायरस से हुए संक्रमित 

छोटे पर्दे के जाने-माने एक्टर शरद मल्होत्रा भी अब कोरोना पाॅजिटिव हो गए हैं। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह फिलहाल होम क्वॉरेंटीन में हैं। वह अपना समय घर पर रह कर बिता रहे हैं। इसके साथ उन्होंने उन लोगों को अपना कोरोना टेस्ट करवाने की सलाह दी है जो उनके कांटेक्ट में आए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर