Top TV News: उर्फी जावेद ने किया पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू तो ब्रह्मकुमारी के आश्रम पहुंची शहनाज गिल 

टीवी मसाला
भाग्य लक्ष्मी
Updated Jan 23, 2022 | 13:10 IST

Top TV News Today, 21 January 2022: छोटे पर्दे से आज कई बड़ी खबरों ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आज शहनाज गिल, उर्फी जावेद, ऐश्वर्या शर्मा और मानसी श्रीवास्तव समेत यह टीवी सितारे सुर्खियों में छाए रहे।

top and trending tv news today 21 january 2022, see here top tv industry news in hindi 21 january 2022 Mohsin Khan To Shehnaaz Gill These TV Celebs Made Headlines Today
टीवी जगत की बड़ी खबरें  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • उर्फी जावेद ने किया पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू।
  • ब्रह्मकुमारी के आश्रम पहुंची टीवी अदाकारा शहनाज गिल।
  • जानें टीवी की आज की बड़ी खबरें

Top And Trending TV News Today, 21 January 2022: रोजाना की तरह छोटे पर्दे के कई सितारे आज भी लाइमलाइट में रहे। टीवी इंडस्ट्री से आज कई बड़ी खबरें सामने आईं जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। शहनाज गिल, ऐश्वर्या शर्मा, मानसी श्रीवास्तव और उर्फी जावेद समेत इन टीवी सितारों ने आज सुर्खियां बटोरी हैं। 

Also Read: आर्मी में जाना चाहते थे कपिल शर्मा, बताया कैसे एक स्कूटर वाले को मुंबई ने बना दिया बड़ा स्टार

ब्रह्मकुमारी के आश्रम में शहनाज गिल ने टेका मत्था

छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा शहनाज गिल ब्रह्मकुमारी के आश्रम दर्शन करने के लिए गई हैं। सोशल मीडिया पर ब्रह्मकुमारी के आश्रम से एक्ट्रेस की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। लोग टीवी अदाकारा कि इन तस्वीरों पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने यह कह दिया कि टीवी अदाकारा शांति की खोज में यहां मत्था टेकने गई हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

उर्फी जावेद ने किया पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू

कपड़ों के साथ अतरंगी एक्सपेरिमेंट करने वाली अदाकारा उर्फी जावेद ने हाल ही में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। उर्फी जावेद का नया गाना हल चल रिलीज हो गया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उर्फी जावेद के पंजाबी डेब्यू सॉन्ग को कोराला मान और गुरलेज अख्तर ने अपनी आवाज दी है। लोगों को एक्ट्रेस का यह पंजाबी सॉन्ग बहुत पसंद आ रहा है जिसमें उर्फी देसी अंदाज में नजर आ रही हैं। 

Also Read: शहनाज गिल का वीडियो हुआ रातोंरात वायरल, इस मजेदार क्लिप को देखकर हंसी रोकना है मुश्किल

ऐश्वर्या शर्मा ने की रश्मिका मंदाना की कॉपी 

गुम है किसी के प्यार में फेम एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अदाकारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं जो उनके फैंस को बहुत पसंद आता है। हाल‌ ही में अदाकार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक वीडियो साझा की है जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की कॉपी करते हुए उनके गाने सामी सामी पर डांस कर रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

मानसी श्रीवास्तव ने अपनी मेहंदी सेरेमनी में मचाया तहलका

छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा मानसी श्रीवास्तव कपिल तेजवानी के साथ जल्द ही सात फेरे लेने वाली हैं। मानसी श्रीवास्तव और कपिल तेजवानी 22 जनवरी को फेरे लेंगे। हाल ही में टीवी अदाकारा की मेहंदी सेरिमनी आयोजित करवाई गई थी जिसमें मानसी श्रीवास्तव ने तहलका मचा दिया। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं जिसमें वह अपने मेहंदी सेरेमनी में जमकर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर