TRP Week 52: नागिन-4 खिसका पीछे तो बिग बॉस-13 का पलड़ा रहा भारी, तारक मेहता सहित इन सीरियल को मिली जगह

TRP Online Week 52 TV Serial List: 52वें हफ्ते की ऑनलाइन टीआरपी रेटिंग लिस्ट सामने आ चुकी है। जिसमें बिग बॉस-13 एकबार फिर टॉप पर है...

TRP Week 52 Online TV Serial And Shows List Naagin 4 taarak mehta To Bigg Boss 13 the kapil sharma show
टीवी सीरियल टीआरपी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है।
  • 52वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में बिग बॉस-13 नंबर वन स्थान पर रहा है।

नया साल 2020 शुरू हो चुका है और टीवी सीरियल लगातार दर्शकों को एंटरटेनमेंट करने की कोशिश में लगे हुए हैं। आखिरी महीने यानि दिसंबर में मेकर्स ने अपने-अपने सीरियल्स में कई ट्विस्ट डालने की कोशिश की। हाल ही में 52वें हफ्ते की ऑनलाइन टीआरपी रेटिंग लिस्ट सामने आ चुकी है। जिसमें बिग बॉस-13 एकबार फिर टॉप पर है। जी हां, सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है। 52वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में बिग बॉस ने नंबर वन स्थान हासिल किया है। 
इस लिस्ट में रिया शर्मा और शाहीर शेख का सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के दूसरी पॉजीशन पर रहा है। टॉप-10 शोज की लिस्ट में छोटी सरदारिनी भी शुमार हुआ है। छोटी सरदारिनी इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है। वैसे कार्तिक-नायरा भी दर्शकों का मनोरंजन करने में पीछे नहीं रहे हैं। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है को चौथी रैंकिंग मिली है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@biggbossjassos) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@chs.sarabmeher) on

जेनिफर विंगेट और शिविन नारंग का बेहद- 2 इसबार पांचवें स्थान पर खिसक गया है। इसी के बाद कसौटी जिंदगी की-2 है। प्रेरणा-अनुराग और मिस्टर बजाज के फैमिली ड्रामे ने छठा स्थान पर है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shivin7) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@anupregalaxy) on

नागिन-4 पर भी दर्शक खूब प्यार लुटा रहे हैं। ऑनलाइन टीआरपी रेटिंग लिस्ट में निया शर्मा, जैसमीन भसीन और विजयेंद्र कुमेरिया के इस सीरियल को सातवां स्थान मिला है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.official) on

द कपिल शर्मा शो ने भी खूब छलांग लगाई है। शो ने इसबार आठवें स्थान पर कब्जा कर लिया है। साथ ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा नौवें स्थान पर खिसक गया है तो वहीं ये जादू है जिन्न का ने 10 वें स्थान पर कब्जा कर लिया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर