TRP Week 50: नागिन-4 को नहीं मिली लिस्ट में जगह, ये जादू है जिन्न का और तारक मेहता पड़ा सबपर भारी

TRP Rating Week 50 Television Serial List: 50वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग लिस्ट सामने आ गई इसमें एकबार फिर खूब उठा पटक हुई है। आइए नजर डालते हैं BARC की 50वें हफ्ते की लिस्ट पर...

Television Serial TRP Rating Week 50 yeh jadoo hai jinn ka taarak mehta ka ooltah chashmah to Bigg Boss the kapil sharma show And indian idol
टीवी सीरियल टीआरपी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी शोज की 50वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है।
  • टॉप रैंकिंग में एकबार फिर खूब उठा पटक हुई है।
  • सीरियल नागिन-4 लिस्ट में जगह बनाने में नाकामयाब रहा है।

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) ने 7-13 दिसंबर 2019 से शुरू होने वाले 50वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में टॉप-10 शोज की सूची सामने आई है। सीरियल की ये टॉप-10 रैंकिंग शहरी दर्शकों पर आधारित है। टॉप रैंकिंग में एकबार फिर खूब उठा पटक हुई है। लोकप्रिय शो कुमकुम भाग्य और कुंडली भाग्य अपनी पिछली रैंकिंग से थोड़ी नीछे खिसक गए हैं तो वहीं हाल ही में शुरू हुआ एकता कपूर का सीरियल नागिन-4 दूर-दूर तक इसमें शामिल नहीं हैं। आइए नजर डालते हैं BARC के अनुसार सामने आई 50वें हफ्ते की लिस्ट पर...
50वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में टॉप सीरियल ये जादू है जिन्न का रहा है। दर्शकों को स्टाररप्लस का ये सीरियल खूब एंटरटेन कर रहे है। विक्रम सिंह चौहान और अदिति शर्मा के शो को इसबार लिस्ट में पहला स्थान मिला है। इसबार दयाबेन और जेठालाल के सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने भी बाजी मार ली है। सीरियल अपनी पिछली पॉजीशन से थोड़ा आगे आ गया है। पहले तारक मेहता का उल्टा चश्मा तीसरे स्थान पर था लेकिन अब ये दूसरे पायदान पर पहुंच गया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@yeh_jaadu_hai_jinn_kafc) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@love_craze96) on


वहीं 49वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में पहला स्थान हासिल करने वाले कुमकुम भाग्य की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है। धीरज धूपर और श्रद्धा आर्य का सीरियल 'कुंडली भाग्य' पहले स्थान से इस हफ्ते सीधा तीसरे स्थान पर आ गया है। अविनाश रेखी और निमृत आहलूवालिया ने अपनी जगह बरकार रखी है। दोनों के टीवी सीरियल छोटी सरदारनी ने इसबार भी लिस्ट में चौथा स्थान ही पाया है। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@zee5shows) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@chs.sarabmeher) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on


वहीं कुंडली भाग्य की तरह ही कुमकुम भाग्य में इस फेहरिस्त में बाहर नहीं है। श्रीति झा और शब्बीर अहलूवालिया के 'कुमकुम भाग्य' ने 5वें स्थान पर दावा किया है। द कपिल शर्मा को इस बार 6वीं पॉजीशन मिली। वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है सातवें पायदान पर हैं। साथ ही आठवें स्थान पर कसौटी जिंदगी की-2 रहा है। नवां स्थान इंडियन आइडल ने तो दसवें पर बिग बॉस-13 ने धाक जमाई है। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर