TRP Week 31: Anupamaa-इमली और Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के आगे सीरियल पड़े फीके, अब रियलिटी शो दे रहे टक्कर

TRP 31 Week Rating TV Show Report: टीआरपी की रेटिंग लिस्ट में Indian Idol 12 शामिल हो गया है। यहां देखिए Top 5 TV Show TRP rating list |

TRP Report Week 31| TRP Anupama Khatron ke khiladi 11| TRP List Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin imlie TV Serial|
टीवी शोज टीआरपी। 
मुख्य बातें
  • टीआरपी लिस्ट में नए टीवी शोज को एंट्री मिलना मुश्किल हो रही है।
  • टॉप-3 सीरियल्स को अब रियलटी शोज टक्कर दे रहे हैं।
  • इस वीक कौन से टेलीविजन शो ने अच्छी सफलता पाई और किसने नहीं।

टीवी सीरियल की 31वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। बार्क इंडिया BARC India(Broadcast Audience Research Council) ने हाल ही में टीआरपी लिस्ट जारी की है। जिसमें एक बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। टीआरपी लिस्ट में नए टीवी शोज को एंट्री मिलना मुश्किल हो रही है। हालांकि टॉप-3 सीरियल्स को अब रियलटी शोज टक्कर दे रहे हैं। ये शोज दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे है। जानें BARC की साप्ताहिक टीआरपी रिपोर्ट में इस वीक कौन से टेलीविजन शो ने अच्छी सफलता पाई और किसने नहीं। आइए जानें टॉप-5 में हुए फेरबदल...

रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर अनुपमा शो लगातार 31वें हफ्ते टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है। यह टेलीविजन के बहुचर्चित शो में से एक है। अनुपमा दर्शकों को अपनी कहानी के जरिए स्क्रीन पर बांधे हुए है। रूपाली गांगुली के सीरियल अनुपमा ने इस हफ्ते भी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) की रिपोर्ट में पहला स्थान पाया है। सीरियल अनुपमा को टक्कर नहीं दे पा रहा है। इस फैमिली ड्रामा को दर्शकों का जमकर प्यार मिल रहा है। यह शो सबसे अधिक देखा जाने वाला शो बना चुका है। 

हमेशा की तरह टीआरपी लिस्ट में गुम है किसी के प्यार में सीरियल भी दूसरे स्थान पर काबिज है। सई, विराट और पाखी की कहानी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। 31वें सप्ताह में सीरियल ने फिर से दूसरा स्थान पाया है। बात कहानी की करें तो पाखी लगातार सई और विराट को दूर करने में लगी हुई है। अब कहानी में सम्राट की भी एंट्री हो चुकी है जो कि काफी सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स लेकर आ रहे हैं। 

इस हफ्ते भी बार्क टीआरपी रेटिंग लिस्ट में इमली सीरियल तीसरे स्थान पर है। इमली, आदित्य और मालिनी की लव स्टोरी दर्शकों को बांधे हुए है। कहानी में आ रहे ट्विस्ट सबका दिल जीत रहे हैं। अब तो मालिनी, आदित्य के साथ उसी के घर में रहने आ चुकी है। ऐसे में इमली को भी मालिनी का असली चेहरा पता चल चुका है। 

इंडियन आइडल 12 का जलवा लगातार बरकरार है। फिनाले से पहले इंडियन आइडल 12 खूब बज क्रिएट कर रहा है। इंडियन आइडल ने टीआरपी लिस्ट में शानदार एंट्री की है। कुछ वक्त से ये रियलटी टीआरपी टॉप-5 से बाहर था। लेकिन अब इंडियन आइडल टीआरपी में चौथा स्थान बनाने में कामयाब रहा है। बता दें, रियलिटी शो इंडियन आइडल-12 का फिनाले 15 अगस्त को है। 

रोहित शेट्टी का टीवी शो खतरों के खिलाड़ी टीआरपी लिस्ट के टॉप-5 में वापस आ गया है। सेलेब्स को दर्शक लगातार खतरनाक स्टंट करते हुए देख रहे हैं। इस टीवी शो में दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी और विशाल आदित्य सिंह का डेयरिंग साइड देखने को मिल रहा है। खतरों के खिलाड़ी शो की रेटिंग में सुधार हुआ है और इसबार शो टीआरपी लिस्ट में पांचवे स्थान पर है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर