'बहुत याद आएंगी सरोज मैम...' TV सेलेब्स ने जानी मानी कोरियोग्राफर सरोज खान को यूं कहा अलविदा!

TV celebs Tribute to Saroj Khan: कार्डियक अरेस्ट के चलते जानी मानी कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन के बाद कई टीवी कलाकारों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए याद किया है।

TV actors pay tribute to Saroj Khan
सरोज खान की मौत पर टीवी कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि 
मुख्य बातें
  • मनोरंजन जगत के अंदर डांस कोरियोग्राफी में सबसे बड़े नामों में से एक थीं सरोज खान
  • फिल्मी एक्टर्स को डांस का हुनर सिखाने के साथ रही थीं कई टीवी रियलिटी शो का हिस्सा
  • निधन के बाद बॉलीवुड के साथ टीवी इंडस्ट्री के कलाकार भी शोक में डूबे

मुंबई: मनोरंजन जगत की जानी मानी कोरियोग्राफर सरोज खान का शुक्रवार को कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। सांस लेने में परेशानी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी तबियत में सुधार नहीं हो सका और रात लगभग 2 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। सरोज खान मनोरंजन जगत की जानी मानी हस्ती थी और उन्होंने कई मशहूर कलाकारों को डांस के गुर सिखाए थे। उनके चले जाने के बाद कई सेलेब्स दुख प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बॉलीवुड तो सरोज खान के चले जाने से सदमे में है ही लेकिन इसके अलावा टीवी के कई कलाकारों ने भी मशहूर कोरियोग्राफर को याद किया है। सरोज खान टीवी पर कई रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं और साथ ही उनके कई टीवी कलाकारों के साथ नजदीकी रिश्ते रहे हैं। छोटे पर्दे के कई कलाकारों ने सरोज खान की मौत पर दुख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

हिना खान ने सरोज खान की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,  'आपको याद किया जाएगा सरोज मैम, हमारी कितने ही अवॉर्ड समारोह में मुलाकात हुई। बहुत सारी सेल्फी क्लिक कीं। आपकों मैं कैसे भूल सकती हूं, ये यादें हमेशा मेरे सात रहेंगी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Erkrek (@ektarkapoor) on

मशहूर टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर सरोज खान की तस्वीर शेयर करते हुए टूटे हुए दिल की इमोजी पोस्ट की।

गौहर खान ने इंस्टा पर लिखा कि सरोज जी से उनकी एक और बार मुलाकात नहीं हो सकी, एक और बार उनकी हंसी नहीं देख सकीं इसका उन्हें दुख है। एक्ट्रेस ने सरोज खान की याद में लंबा पोस्ट लिखा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Avneet Kaur Official (@avneetkaur_13) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sandip Ssingh (@officialsandipssingh) on

अलादीन- नाम तो सुना ही होगा जास्मीन का किरदार निभाने वाली अवनीत कौर, ऑनलाइन शो में काम करके सुर्खियां बटोरने वालीं शमा सिकंदर, एक्ट्रेस कश्मीरा और सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और निर्माता संदीप सिंह ने भी सरोज खान को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट किए हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर