टीवी एक्ट्रेस को हमला कर 3 आवारा कुत्तों ने किया घायल, लॉकडाउन की वजह से इंजेक्शन लेना हो रहा मुश्किल

TV Star Aanchal Khurana Attacked By Dogs: टीवी स्टार आंचल खुराना इन दिनों शायद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब उनपर कुत्तों ने हमला कर दिया है...

Mujhse shaadi karoge Fame TV Actress aanchal Khurana attacked by 3 stray dogs
आंचल खुराना।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • आंचल खुराना पर कुत्तों ने हमला कर दिया है।
  • डॉग लवर आंचल खुराना बुरी तरह से घायल हो गई हैं।

टीवी एक्ट्रेस और रोडीज विनर रहीं आंचल खुराना इन दिनों शायद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। कुछ दिन पहले ही टीवी शो मुझसे शादी करोगे में आंचल को देखा गया था। हालांकि कोरोना वायरस की वजह से अब ये टीवी सीरियल बंद हो चुका है। शो से बाहर आने के बाद ही आंचल खुराना की तबीयत बिगड़ गई थी। इसी वजह से आंचल को हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा था। 
अब खबर सामने आ रही है कि आंचल खुराना पर कुत्तों ने हमला कर दिया है। जी हां, डॉग लवर आंचल खुराना बुरी तरह से घायल हो गई हैं। बताया जा रहा है कि आंचल खुराना को दिल्ली में तीन आवारा कुत्तों ने काट लिया। जहां वो फिलहाल अपने माता-पिता के साथ रहती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iaanchalkhurana) on


आंचल खुराना ने कुत्तों के हमला करने वाली घटना के बारे में बात की है। आंचल ने बताया, 'मैं लियो (आंचल का पालतू कुत्ता) को टहलने के लिए बाहर ले गई थी। तभी कुछ आवारा कुत्तों ने लियो और मुझे घेर लिया। वे उस पर हमला करने की कगार पर थे। मैंने जल्दी से लियो को अपनी बाहों में ले लिया और कुत्तों ने तब मुझे बुरी तरह से घायल कर दिया।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iaanchalkhurana) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aanchalkhurana_fc) on

आंचल ने बताया, 'कुत्तों ने मेरे लेफ्ट साइड पर हिप के पास और राइट साइड के घुटने पर काट लिया। कोरोनो वायरस में बाहर ना जाने की वजह से मेरे लिए स्थिति बदतर हो गई क्योंकि इंजेक्शन लेना मुश्किल हो गया। हालांकि मुझे खुशी है कि लियो सुरक्षित है।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर