पति को किस करते हुए टीवी एक्ट्रेस श्वेता साल्वे ने शेयर की बोल्ड फोटो, फैंस ने किए ऐसे कमेंट

Shveta Salve Kisses Husband: टीवी एक्ट्रेस श्वेता साल्वे ने पति हरमीत सेठी को किस करते हुए शेयर की अपनी बेहद बोल्ड फोटो। फैंस ने तारीफ में किए ये कमेंट।

Shveta Salve
Shveta Salve  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी एक्ट्रेस श्वेता साल्वे ने पति हरमीत सेठी को किस करते हुए शेयर की बोल्ड फोटो
  • फोटो में दिखा दिखा एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज
  • श्वेता और हरमीत की ये फोटो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है

कोरोना वायरस के चलते पिछले करीब दो महीने से देश में लॉकडाउन है और इस समय आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक अपने घर में ही समय बिता रहे हैं। इस दौरान सेलेब्स सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। 

टीवी एक्ट्रेस श्वेता साल्वे भी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और लगभग रोज खुद से जुड़े पोस्ट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक नई फोटो पोस्ट की है जिसे लेकर वो चर्चा में बनी हुई हैं। श्वेता ने अपने पति हरमीत सेठी के साथ फोटो शेयर की है जिसमें वो अपने पति को किस कर रही हैं। उनकी यह फोटो काफी बोल्ड है जो उनके फैंस को पसंद आ रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shveta Salve (@shveshve) on

श्वेता और हरमीत की ये फोटो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है और वो इसपर कमेंट कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि यह फोटो बहुत अच्छी है। तो वहीं कुछ फैंस ने कमेंट कर उन्हें 'लव बर्ड्स' बता रहे हैं। 

बता दें कि श्वेता ने साल 2009 में हरमीत को डेट करना शुरू किया था। दोनों ने एक दूसरे को तीन साल तक डेट करने के बाद 2012 में शादी कर ली। शादी के करीब चार साल बाद उनकी बेटी आर्या का जन्म हुआ।

मालूम हो कि श्वेता ने टीवी सीरियल एक था चंदर और एक थी सुधा से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद को हिप हिप हुर्रे, किटी पार्टी जैसे टीवी शो में नजर आईं। श्वेता साल 2006 में झलक दिखला जा के पहले सीजन. खतरों के खिलाड़ी के दूसरे सीजन और झलक दिखला जा के पहले सीजन में भी दिखीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Hermit Sethi (@hermitsethi) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shveta Salve (@shveshve) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shveta Salve (@shveshve) on

वहीं श्वेता के पति हरमीत स्टाइलिस्ट हैं और इवेंट मेनेजमेंट कंपनी के मालिक हैं। इसके अलावा दोनों का गोवा में एक रेस्टोरेंट भी हैं। शादी के बाद श्वेता ने एक्टिंग करियर छोड़ दिया था। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर