टीवी की ये 6 बहुएं भी रहीं ब्यूटी क्वीन, Divyanka Tripathi-एरिका सहित इन हसीनाओं ने जीते खूबसूरती में खिताब

6 TV actresses Won beauty pageants: टीवी जगत की ऐसी 6 चर्तित बहुओं के बारे में, जिन्होंने ब्यूटी क्वीन का खिताब अपने नाम किया...

Divyanka Tripathi To gauri pradhan many more TV actresses remained a part of beauty pageants
टीवी एक्ट्रेसेस 
मुख्य बातें
  • टीवी जगत की ऐसी कई मशहूर एक्ट्रेसेस हैं जो खूबसूरती की मल्लिका कहलाती हैं।
  • कई टीवी एक्ट्रेसेस ने तो फेमिना मिस इंडिया जैसे खिताब भी जीते हैं।
  • जानें ऐसी 6 चर्तित बहुओं के बारे में, जिन्होंने ब्यूटी क्वीन का खिताब अपने नाम किया।

सादगी से भरी खूबसूरत मुस्कुराहट की मल्लिका कही जाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी छोटे परदे को मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। दिव्यांका को अपने शो ये हैं मोहब्बतें और बनूं में तेरी दुल्हन के लिए खासतौर पर जाना जाता है। एक्टिंग के साथ-साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी खूबसूरत का परचम इस तरह लहराया है कि मुंबई ही नहीं भोपाल की गलियों में भी उनका नाम शान से लिया जाता है। दिव्यांका त्रिपाठी के साथ टीवी जगत की ऐसी कई मशहूर एक्ट्रेसेस हैं जो खूबसूरती की मल्लिका यानि ब्यूटी क्वीन कहलाती हैं। कईयों ने फेमिना मिस इंडिया जैसे खिताब भी जीते हैं। तो आइए जाने हैं टीवी जगत की ऐसी 6 चर्तित बहुओं के बारे में, जिन्होंने ब्यूटी क्वीन का खिताब अपने नाम किया...

दिव्यांका त्रिपाठी
टीवी शो ये हैं मोहब्बतें की इशिता भल्ला यानि दिव्यांका त्रिपाठी मिस भोपाल के साथ ब्यूटी क्वीन भी रह चुकी हैं। टीवी एक्ट्रेस ने साल 2003 में पैंटीन जी टीन में हिस्सा लिया था और मिस ब्यूटीफुल स्किन का खिताब अपने नाम किया था।

मिहिका वर्मा 
टीवी शो ये है मोहब्बतें में दिव्यांका त्रिपाठी की बहन का किरदार निभा चुकीं मिहिका अय्यर यानि कि मिहिका वर्मा साल 2004 में मिस इंडिया इंटरनेशनल खिताब की विजेता रह चुकी हैं। ये वही साल था जब तनुश्री दत्ता ने मिस इंडिया का खिताब जीता था, उसी साल मिहिका वर्मा भी मिस इंटरनेशनल में सेमी फाइनल तक पहुंची थीं।

गौरी प्रधान
कुटुंब सीरियल के जरिये घर घर में अपने पहचान बनाने वालीं गौरी प्रधान ने 1998 में मिस इंडिया में हिस्सा लिया और वो फाइनलिस्ट भी रहीं। गौरी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। आज भी गौरी लाखों करोड़ों दर्शकों के दिलों में अपनी छाप बनाए हुए हैं।

एरिका फर्नांडिस
कसौटी जिन्दगी की-2 में प्रेरण का किरदार निभाती नजर आईं एरिका फर्नांडिस किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मॉडलिंग डेज में एरिका फेमिना मिस इंडिया 2012 में फाइनलिस्ट भी रही हैं। उन्होंने बॉम्बे टाइम्स फ्रेश फेस 2010 की विजेता घोषित होने के बाद अपनी जर्नी शुरू की थी। 

दलजीत कौर

इस प्यार को क्या नाम दूं की अंजली और काला टीका की मंझरी दलजीत कौर टीवी की मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं। नच बलिए जीतने वालीं दलजीत कौर बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। दलजीत साल 2004 में मिस पुणे भी रह चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने मिस नेवी का खिताब भी जीता है।

रश्मी घोष
क्योंकि सास भी कभी बहू थी से लाखों लोगों के दिलों में अपनी एक्टिंग से छाप छोड़ने वालीं टीवी जगत की मशहूर अदाकारा रश्मि घोष ने साल 2002 में मिस इंडिया अर्थ का खिताब जीता था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर