Father's Day: हिना खान-निया शर्मा से बालिका वधू एक्ट्रेस तक, टीवी स्टार्स ने शेयर कीं पापा से जुड़ी यादें

TV Celebs Father's Day 2020: आज दुनिया भर में लोग फादर्स डे मना रहे हैं। ऐसे में टीवी सेलेब्स इस अवसर सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता और फैन्स को बेस्ट विशेज दे रहे हैं....

Hina khan nia sharma To other TV Celebs Emotion Post For Father's Day 2020
TV Celebs Father's Day 2020   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • आज दुनिया भर में लोग फादर्स डे मना रहे हैं।
  • टीवी सेलेब्स ने भी फैन्स को बेस्ट विशेज दी हैं। 
  • स्टार्स ने सोशल मीडिया पर पिता संग बिताए पलों को भी शेयर किया है।

जब भी हम किसी मुसीबत में फंस जाते हैं और हमें परेशानी से निकलने का कोई रास्ता नहीं मिलता है? तो हम अपने पिता की ओर देखते हैं कि वो हमारी मदद करते हैं। हमारे पिता जीवनभर के सुपरहीरो होते हैं। जो हर मुश्किल को झट से सॉल्व कर देते हैं। आज दुनिया भर में लोग फादर्स डे मना रहे हैं। ऐसे में टीवी सेलेब्स इस अवसर सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता और फैन्स को बेस्ट विशेज दे रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपने पिता को फादर्स डे की शुभकामनाएं दी हैं।

हिना ने पापा के साथ बिताए पलों की कुछ खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'हमेशा आपकी राजकुमारी रहूंगी। डैडी की लिटिल गर्ल...। हैप्पी फादर्स डे डैड..।' नागिन-4 फेम निया शर्मा ने भी पिता के साथ अपने बचपन की एक यादगार फोटो शेयर की है। इसमें निया बेहद मासूम नजर आ रही हैं। उन्होंने इस फोटो के साथ सभी को फादर्स डे की शुभकामनाएं दी हैं। 

टीवी एक्टर कुशाल टंडन ने भी इस मौके अपने दोस्त समान पिता को लेकर एक खास पोस्ट किया है। कुशाल ने लिखा, 'वैसे मैं हमेशा कहता हूं कि मैं किसी विशेष दिन में विश्वास नहीं करता, लेकिन फिर भी हमें अपने प्रियजनों के साथ सेलिब्रेट करना चाहिए। बाप, बाप होता है। हम सभी के फादर्स को आने वाले वर्षों में बहुत अच्छा स्वास्थ्य और अधिक स्वस्थ्य जीवन मिले।' बिग बॉस -13 फेम आरती सिंह और मोनालिसा ने भी फादर्स डे पर पिता संग बिताई यादगार तस्वीरें शेयर की हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Happy fathers day papa and daddy . I love you both . I miss you both.. A post shared by Arti Singh (@artisingh5) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Always your Princess #DaddysLittleGirl Happy Father’s Day Dad A post shared by HK (@realhinakhan) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Happy fathers day love u papa... pic @dabbooratnani A post shared by Maniesh Paul (@manieshpaul) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Happy Father’s Day A post shared by Yuvikachaudhary (@yuvikachaudhary) on

बालिका वधू में काम कर चुकीं एक्ट्रेस स्मृति खन्ना ने भी पिता के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। स्मृति ने लिखा, 'मैं शब्दों में आपको अपना प्यार जाहिर नहीं कर सकती हैं पापा। आप हमेशा मेरे बेस्ट मैन रहेंगे। हैप्पी फादर्स डे..।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Words are not enough to explain my love for you Papa, you’ll always be my best man. Happy Father’s Day A post shared by Smriti Khanna (@smriti_khanna) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Happy Father’s Day A post shared by Charu Asopa (@asopacharu) on

फादर्स डे पर बिग बॉस फेम युविका चौधरी ने पिता के साथ डांस करते हुए अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। वहीं मनीष पॉल ने भी अपने पिता के साथ तस्वीर शेयर की है। आश्का गोराडिया, चारू असोपा सहित कई टीवी स्टार्स ने फादर्स डे पर शुभकामनाएं भेजीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर