17 जनवरी की TV की 5 बड़ी खबरें: डोनल बिष्ट ने ट्रोलर्स को लिया आड़े हाथ, मोनालिसा ने मनाई शादी की चौथी सालगिरह

17 January Top 5 TV news: आज टीवी जगत की हस्तियों से जुड़ी कई खबरें सामने आई हैं। एक नजर ऐसी ही कुछ अहम खबरों पर।

 17 January TV news
डोनल बिष्ट और मोनालिसा  |  तस्वीर साभार: Instagram

टीवी इंडस्ट्री से 17 जनवरी, 2021 को कई खबरें सामने आईं। कई टीवी सेलेब्स सुर्खियों में रहे। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा इन 5 बड़ी खबरों की हुई। जानिए टीवी की दुनिया में आज क्या-क्या अहम हुआ। 

डोनल बिष्ट ने ट्रोलर्स को लिया आड़े हाथ

टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट को हाल ही में अपनी ब‍िक‍िनी फोटोज को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामनना करना  पड़ा। कई लोगों ने उनकी बिकनी फोटोज पर भद्दे कमेंट्स किए। अब इस मुद्दे पर एक्ट्रेस ने उन लोगों को आड़े हाथे लिया है, जिन्होंने तस्वीरों पर बुरे कमेंट्स किए। डोनला ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि मेरे कपड़ों की पसंद से किसी को कोई मतलब नहीं होना चाहिए। तस्वीरों पर बुरे कमेंटस ये दर्शाते हैं कि जो लोगृ ये कमेंट लिखते हैं वो कितनी बुरी सोच रखते हैं।  

हामिद बर्कजी ने जीता रोडीज रिवोल्यूशन

चर्चित एडवेंचर रियलिटी शो एमटीवी रोडीज रिवोल्यूशन को नया विनर मिल गया है। दिल्ली बेस्ड डांसर और मॉडल हामिद इस साल के विनर बने हैं। ग्रैंड फिनाले में हामिद की टक्कर माइकल और जयंत से थी जिन्हें हराकर उन्होंने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। रोडीज रिवॉल्यूशन जीतने के बाद हामिद बरकजी ने कहा, 'यह मेरे जीवन के सबसे खास क्षणों में से एक है। अंडरडॉग होने की वजह से मुझे खिताब जीतने के लिए परफॉर्मेंस करने का मौका चाहिए था। मैं अपने खेल, टीम और इस यात्रा में खुद के प्रति ईमानदार रहा हूं और मायने रखता है।'

BB 14 की टैलेंट मैनेजर का निधन

एडवेंचरस रियलिटी शो रोडीज रिवॉल्यूशन यानि 18वें सीजन को उसका विनर मिल रहा है। बताया जा रहा है कि यह सड़क हादसा फिल्म सिटी में हुआ। पिस्ता सिर्फ 24 साल की थीं। वह 'बिग बॉस 14' शो को बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी एंडमोल शाइन इंडिया में काम करती थीं। वह बिग बॉस ही नहीं और भी टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी थीं।  शो  के होस्ट और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी पिस्ता की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पिस्ता को श्रद्धांजलि दी।

मोनालिसा-विक्रांत की वेडिंग एनिवर्सरी 

भोजपुरी स्टार और टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह शादी की सालगिरह मनाते नजर आए। दोनों ने अपनी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट मोनालिसा ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस का साथ साझा कीं। दोनों को इस खास मौके पर ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। मालूम हो कि मोनालिसा और विक्रांत ने बिग बॉस के 10वें सीजन के दौरान शादी की थी। मोनालिसा के शो का हिस्सा बनने से पहले ही दोनों रिलेशनशिप में थे। 

अनिरुद्ध दवे बनने वाले हैं पापा

पॉपुलर टीवी सीरियल पटियाला बेब्स में नजर आए एक्टर अनिरुद्ध दवे पापा बनने वाले हैं। अनिरुद्ध और उनकी पत्नी शुभी आहूजा जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। एक्टर ने कहा है कि ड्यू डेट फरवरी में है। मैं और मेरी पत्नी हमारी खुशी के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि अनिरुद्ध ने साल 2015 में एक्ट्रेस शुभी से  जयपुर में शादी की थी। अनिरुद्ध ने तब 32 किलो की शेरवानी पहनकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर