20 जनवरी की TV की 5 बड़ी खबरें: साल 2021 में 'दयाबेन' की होगी वापसी?, अपने ब्रेकअप को लेकर बोलीं भूमिका गुरुंग

20 January Top 5 TV news: आज टीवी जगत की हस्तियों से जुड़ी कई खबरें सामने आई हैं। एक नजर ऐसी ही कुछ अहम खबरों पर।

TV Celebs Top 5 news
20 जनवरी की टीवी की बड़ी खबरें 

टीवी इंडस्ट्री से हर रोज कई बड़ी खबरें सामने आती हैं। कुछ खबरें ऐसी होती हैं, जो सुबह से शाम  तक चर्चा में बनी रहती हैं। आज यानी 20 जनवरी को टीवी हस्तियों से जुड़ी कई देखने को मिलीं। आइए आपको ऐसी ही 5 बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं।

साल 2021 में 'दयाबेन' की होगी वापसी?

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी पिछले तीन साल से शो में नहीं दिखी हैं। वह मैटरनिटी लीव पर गई थीं और तब से शो में वापसी नहीं की। लेकिन उम्मीद जताई रही है कि 2021 में उनकी शो में वापसी हो सकती है। दरअसल, शो में अंजिल और तारक मेहता आपस में बातचीत करते हैं और इसी दौरान दयाबेन की वापसी का भी जिक्र होता है।

अंजलि कहती हैं कि 2021 में दो मिशन हैं। एक पोपटभाई की शादी हो जाए और दूसरी कोरोना की वैक्सीन सभी को सफलतापूर्वक लग जाए। इसके बाद तारक मेहता कहते हैं कि इन दो के अलावा भी मिशन है। दया भाभी जल्द से जल्द गोकुलधाम में वापस आ जाएं। इस पर अंजलि बोलती हैं कि यह मिशन तो 2021 की शुरुआत में ही जल्द से जल्द पूरा हो जाना चाहिए। गड़ा परिवार और पूरा गोकुलधाम दया भाभी को बहुत मिस कर रहा है।

सौम्या टंडन से तुलना पर नेहा पेंडसे ने किया रिएक्ट

एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' में सौम्या टंडन को रिप्लेस किया है। नेहा की अब शो में बतौर 'अनीता भाभी' एंट्री हो गई है। नेहा की सौम्या से तुलना हो रही है, जिसपर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है। नेहा का कहना है कि उन्हें तुलना होने पर कोई फर्क नहीं पड़ता। जूम टीवी से बातचीत में नेहा ने कहा कि रिप्लेसमेंट को लेकर लोगों में काफी नकारात्मकता है। ऐसे में जो एक्ट्रेस किसी को रिप्लेस करता है तो उसे काफी स्ट्रेस और प्रेशर होता है। मैंने अपना मन बना लिया है। मुझपर इन सभी चीजों का प्रभाव नहीं पड़ता है।

सना की शादी के 2 महीने पूरे, पति को दिया ये गिफ्ट

सना खान और मुफ्ती अनस सईद की शादी को दो महीने पूरे हो गए हैं। सना ने इस मौके पर अपने पति अनस को एक शानदार फोन गिफ्ट दिया है।  उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। बता दें कि अनस ने इससे पहले शादी का एक महीना पूरा होने पर सना को एक आईफोन गिफ्ट किया था। सना और अनस ने 20 नवंबर, 2020 को शादी की थी। सना ने शादी की एक तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट में लिखा था: 'अल्लाह की खातिर एक-दूसरे से प्यार किया, अल्लाह की खातिर एक दूसरे से शादी की। अल्लाह हमें इस दूनिया में एकजुट रखे और हमें जन्नत में फिर से मिलाए।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)

भूमिका गुरुंग ने ब्रेकअप पर रखी अपनी बात

निमकी मुखिया फेम एक्ट्रेस भूमिका गुरुंग ने अमित सिंह के  साथ 7 साल रिलेशन में रहने के बाद अलग होने का फैसला लिया है। एक्ट्रेस ने अपने ब्रेकअप को लेकर बात की है। ईटाइम्स से बातचीत में भूमिका गुरुंग ने कहा कि लोगों ने माना कि मैं खुश थी, लेकिन केवल मैं जानता थी कि मेरे रिश्ते में कोई स्थिरता नहीं थी। उन्होंने आगे कहा कि मेरे माता-पिता और दोस्त मेरे लो फेज के दौरान मेरे साथ थे। मुझे लगता है कि सही लोगों के साथ होने से बहुत फर्क पड़ता है। अब मैं पहले से अच्छा कर रही हूं।

एकता कपूर ने शेयर किया दिलचस्प मीम, 

भारत में हाल ही में कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिली है। देश के अलग-अलग राज्यों मं 16 जनवरी से वैक्सीनेशन शूरू हो चुका है। इस बीच टीवी क्वीन एकता कपूर ने एक दिलचस्प मीम शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब पंसद किया जा रहा है। इस मीम में मजाकिया अंदाज में बताया गया है कि अगर दिल्ली में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगानी है तो जल्द से जल्द इस काम कैसे कर सकते हैं। एकता कपूर ने, 'छोले-भटूरे में वैक्सीन लगाइए और रविवार दोपहर तक आधी दिल्ली के लोगों को वैक्सीन लग जाएगी।' 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर