TV News: Indian Idol में निहाल के गाने से इंप्रेस हुए शत्रुघ्न सिन्हा, हनीमून पर गौहर खान ने पति को किया किस

TV News 04 july 2021: बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की विनर रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) ने बिकिनी में फोटो शेयर की। मॉस्को में हनीमून मना रही हैं गौहर खान। जानिए आज की टीवी की बड़ी खबरें...

TV News 4 July 2021
TV News 4 July 2021 
मुख्य बातें
  • इंडियन आइडल में वाइफ पूनम सिन्हा के साथ पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा।
  • मॉस्को में हनीमून मना रहे हैं जैद दरबार-गौहर खान
  • क्योंकि सास भी कभी बहू थी को हुए 21 साल।

मुंबई. रिएलिटी टीवी शो इंडियन आइडल के आने वाले एपिसोड में शत्रुघ्न सिन्हा अपनी वाइफ पूनम सिन्हा के साथ बतौर गेस्ट जज शामिल होंगे। शो में कंटेस्टेंट निहाल की आवाज सुनकर वेट्रन एक्टर बेहद इंप्रेस हो गए हैं। दूसरी तरफ मंदिरा बेदी के पति राज कौशल की प्रेयर मीट रखी गई। इसमें टीवी और बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें।

सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल में इंडियन आइडल का वीडियो शेयर किया है। इसमें कंटेस्टेंट निहाल अमित कुमार का गाना जिंदगी इम्तेहान लेती है गाना सुनाते हैं। इस गाने को सुनकर जज काफी खुश हो जाते हैं। वहीं, गेस्ट जज शत्रुघ्न सिन्हा उन्हें बेहतरीन बताते हैं। वहीं, जज हिमेश रशमिया कहते हैं कि 'तुम जो भी गाते हो वह बेहतरीन होता है।'

क्योंकि सास भी कभी बहू को हुए 21 साल 
टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी को 21 साल पूरे हो गए हैं। साल 2000 से लेकर 2008 तक चले इस शो ने एक हजार से ज्यादा एपिसोड पूरे किए थे। इस मौके पर तुलसी यानी स्मृति ईरानी ने खास वीडियो शेयर किया है। स्मृति ईरानी ने लिखा, 'हमने आप सबसे एक वादा किया था फिर मिलेंगे, लेकिन इस वादे को हम पूरा नहीं कर पाए। 21 साल पहले शुरू हुए इस सफर ने कई लोगों की जिंदगी बदली। इन यादों के लिए सबका धन्यवाद।'

मॉस्को में हनीमून मना रही हैं गौहर खान
एक्ट्रेस और बिग बॉस की विनर रही गौहर खान अपने पति जैद दरबार के साथ रूस के मॉस्को शहर में हनीमून मना रही हैं। गौहर खान ने सोशल मीडिया पर हनीमून की कई फोटोज शेयर की है। फोटोज में गौहर खान अपने पति को सड़क के बीच लिप किस कर रही हैं। दूसरी फोटो में गौहर खान जैद को गले लगा रही हैं। फोटो के साथ गौहर खान ने लिखा है, 'लव इन मॉस्को।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

राज कौशल की हुई प्रेयर मीट 
एक्ट्रेस मंदिरा के पति राज कौशल का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। पति की मृत्यु के चार दिन बाद मंदिरा बेदी ने प्रेयर मीट रखी। प्रेयर मीट के बाद आशीष विद्यार्थी ने एक राज के साथ फोटो शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा। आशीष ने लिखा, राज हमेशा कहते थे कि इंसान जब इस दुनिया से जाता है तो वह अपने पीछे पूरी विरासत छोड़ कर जाता है। आज राज हमारे बीच नहीं है और वह अपने पीछे एक 'प्यार भरा विरासत' छोड़ कर गया है।'

रुबीना ने शेयर की बिकिनी फोटो 
बिग बॉस 14 की विनर और शक्ति एक एहसास की एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने ब्लू बिकिनी में फोटो शेयर की है। रुबीना दिलैक पूल में उतरने की तैयारी कर रही हैं। फोटो के साथ रुबीना दिलैक ने कैप्शन में लिखा, 'वेकेशन, बीच, बिकिनी और अभिनव शुक्ला द्वारा फोटो क्लिक करवाने की चाहत।' 

रुबीना की फोटो पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।  आपको बता दें कि रुबीना दिलैक ने हाल ही में शक्ति एक एहसास की शूटिंग शुरू कर दी है। दूसरी तरफ अभिनव शुक्ला रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग खत्म कर केपटाउन से वापस आए हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर