TV News 5 Dec 2021: राम कपूर ने खरीदा तीसरा आलीशान घर, गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए रश्मि देसाई के एक्स हसबैंड नंदीश संधू

TV News 5 December 2021: एक्ट्रेस सायंतनी घोष अपने बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी के साथ शादी के बंधन में बंध गई। एक्टर राम कपूर और गौतमी गाडगिल ने नया घर खरीदा। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें।

TV News 5 December 2021
TV News 5 December 2021 
मुख्य बातें
  • रश्मि देसाई के एक्स हसबैंड नंदीश संधू अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए।
  • एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने अपने बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी से शादी रचा ली है।
  • एक्टर राम कपूर और गौतमी गाडगिल ने अलीबाग में एक आलीशान घर खरीदा है।

मुंबई. बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस रश्मि देसाई के एक्स हसबैंड नंदीश संधू अपनी गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट किए गए। वहीं, टीवी एक्ट्रेस सायंतनी घोष के प्रीवेडिंग फंक्शन्स की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है। जानिए आज की टीवी जगत की बड़ी खबरें। 

रश्मि देसाई के एक्स हसबैंड नंदीश संधू अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता शौरी के साथ स्पॉट किए गए। सोशल मीडिया पर अंकिता और नंदीश की फोटोज वायरल हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों डिनर डेट पर गए हुए थे।  नंदीश जहां ग्रीन कलर की चेक शर्ट, डेनिम और ब्लैक शूज में नजर आए। वहीं, अंकिता बेल बॉटम और मैचिंग ब्लाउज में नजर आईं। दोनों हाथों में हाथ डाले फोटोग्राफर्स के आगे पोज दे रहे थे। 

Nandish Sandhu and Ankita Shorey

टीवी एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने लिए सात फेरे
टीवी एक्ट्रेस सायंतनी घोष अपने बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। दोनों ने बेहद सिंपल अंदाज में सगाई रचाई है। इस दौरान वह ट्रेडिशनल साड़ी में नजर आई थीं। वहीं, दूसरी तरफ अनुग्रह तिवारी मैचिंग कुर्ते में दिखाई दिए। सायंतनी ने इससे पहले सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की फोटो शेयर की थी, जिसमें वह अपनी रिंग फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। 

राम कपूर ने खरीदा आलीशान घर
टीवी एक्टर राम कपूर और गौतमी गाडगिल ने अलीबाग में एक आलीशान घर खरीदा है। ये उनका चौथा और मुंबई में दूसरा घर है। राम कपूर ने बताया, 'मेरे पास गोवा और खंडाला में हॉलिडे हाउस है। साल 2017 से, मैं एक संपत्ति की तलाश में था, जो साउथ मुंबई में मेरे घर का एक्सटेंशन होगा। फिर अलीबाग पहुंचना आसान है इसलिए मैंने सोचा कि यह घर खरीदना एक अच्छा विचार होगा।'

केबीसी के मंच पर पहुंचे तारक मेहता के कलाकार
कौन बनेगा करोड़पति 13 शो में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम नजर आने वाली है। अब एक वीडियो जारी किया गया है। इसमें अमिताभ बच्चन जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी और अमित भट्ट उर्फ बापूजी का स्वागत करते हैं। दोनों हॉट सीट पर बैठे नजर आते हैं। इसके अलावा पोपट लाल (श्याम पाठक) और क्रिएटर असित कुमार मोदी भी ऑडियंस में शामिल हुए थे।

बेटी की शादी की तैयारी में बिजी दिलीप जोशी
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी की बेटी नियति जोशी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दिलीप जोशी की बेटी इसी महीने 11 दिसंबर को शादी कर रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नियति का होने वाला दूल्हा एक एनआरआई है। दिलीप जोशी व्यक्तिगत रूप से सभी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। नियति जोशी की शादी मुंबई के ताज होटल में होने वाली है।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर