TV News: 4 TV सितारों के नए अफेयर की खबरें, Balika Vadhu 2 और Khatron Ke Khiladi 11 का नया प्रोमो रिलीज

TV News Wrap 28 June 2021: 28 जून के दिन टीवी जगत से कई दिलचस्प व अहम खबरें आईं। दयाबेन बन धूम मचा रही हैं ये यूट्यूबर तो 'ससुराल सिमर का' की एक्ट्रेस बनी मां। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें...

TV News 28 June 2021 TV Newsmakers Wrap balika vadhu 2 promo pearl V puri statement sasural simar ka
टीवी सेलेब्स। 
मुख्य बातें
  • जेल से बाहर निकलने के बाद पहली बार पर्ल वी पुरी ने तोड़ी चुप्पी
  • बालिका वधू-2 का पहला प्रोमो रिलीज
  • 4 TV सितारों के नए अफेयर की खबरें

हैप्पी बर्थडे जैसमीन भसीन
बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट जैसमीन भसीन 28 जून को अपना बर्थडे मना रही हैं। जैसमीन भसीन को पहचान नागिन 4 से मिली थी। इस सीरियल में उन्होंने नयनतारा का किरदार निभाया था। राजस्थान के कोटा में पली बढ़ीं भसीन ने हॉस्पिटैलिटी का कोर्स किया है। जैसमीन ने साल 2011 में तमिल फिल्म 'वानम' से डेब्यू किया। जैसमीन ने कई तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषा की फिल्मों में काम किया। साल  2015 में जैसमीन भसीन ने टीवी इंडस्ट्री का रुख किया। साल 2015 में उन्होंने टीवी सीरियल टशन-ए-इश्क में काम किया था। इसके बाद वह दिल से दिल  तक, बेलन वाली बहू और तू आशिकी जैसे सीरियल में काम कर चुकी हैं। 

'ससुराल सिमर का' की एक्ट्रेस बनी मां
टीवी शो 'ससुराल सिमर का' की एक्ट्रेस ज्योत्सना चंदोला मां बन गई हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। 'ससुराल सिमर का' में खुशी को रोल प्ले करने वालीं ज्योत्सा ने बेटे का नाम भी रख दिया है। ज्योत्सा चंदोला ने साल 2015 में डायरेक्टर नितेश सिंह से शादी की थी। ज्योत्सना ने बताया कि उन्होंने बेटे का नाम जोनी रखा है जोकि उनके और पति के नाम का शॉर्ट फॉर्म है।

जावेद अख्तर हुए ट्रोल
इंडियन आइडल 12 की कंटेस्टेंट शनमुखप्रिया की शो में गेस्ट अतिथि बनकर आए जावेद अख्तर ने जमकर तारीफ की थी। जावेद अख्तर ने उनसे कहा था कि सोशल मीडिया पर लोग आपके प्रदर्शन पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं? मुझे लगता है कि आपकी बहुत आलोचना की जानी चाहिए? क्या वे आपके बारे में बुरा बोलते हैं? जावेद अख्तर ने आगे कहा क्योंकि अगर कोई लड़की आपके जैसी होशियार, आत्मविश्वासी और सक्षम होकर मंच पर आती है तो भारत के लोग उसकी कभी सराहना नहीं करेंगे। मर्द असुरक्षित हो जाते हैं। वे ऐसी लड़कियों को पसंद करते हैं जो कम आत्मविश्वास वाली होती हैं और अपने फैसलों के बारे में सुनिश्चित नहीं होती हैं। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स जावेद अख्तर से सहमत नहीं हैं वो उन्हें और शनमुखप्रिया को ट्रोल कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shanmukhapriya.12)

दयाबेन बन धूम मचा रही हैं ये यूट्यूबर
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन यानी दिशा वकानी को फैंस काफी मिस कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर यूट्यूबर गरिमा गोयल का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह दिशा वकानी को टक्कर दे रही हैं। यूट्यूबर गरिमा गोयल वीडियो में हू ब हू दयाबेन जैसे कपड़ों पहने हुए हैं। इसके अलावा उनका मेकअप और हेयरस्टाइल भी दिशा वकानी जैसा है। वीडियो में  गरिमा दयाबेन की तरह बोलती और गरबा खेलती हुई नजर आ रही हैं। गरिमा ने वीडियो में जेठालाल की जगह अपने कुत्ते का नाम पेठालालजी बता रही हैं। यूट्यूब पर इस वीडियो को कुछ ही दिनों में 19 लाख 72  हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

खतरों के खिलाड़ी-11 का नया प्रोमो जारी
खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 शो का नया प्रोमो चैनल ने रिलीज कर दिया है। खतरों के खिलाड़ी का सीजन 11 केप टाउन में शूट हुआ है। इस प्रोमो में विशाल आदित्य सिंह जबरदस्त स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रोहित शेट्टी भी विशाल आदित्य सिंह की तारीफ कर रहे हैं। रोहित कहते हैं कि आता माजी सटकली की मिसाल, अपना विशाल। वीडियो में विशाल सभी स्टंट बेहतरीन तरीके से करते नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv)

देवोलीना भट्टाचार्जी सीख रहीं बेली डांस
साथ निभाना साथिया की गोपी बहू उर्फ देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक बार फिर अपने फैंस को सरप्राइज दिया है। अभिनेत्री ने रविवार को एक नया बेली डांसिंग वीडियो शेयर कर खुलासा किया कि कैसे वो अभी भी नया डांस फॉर्म सीख रही हैं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, 'अभ्यास, अभ्यास, अभ्यास करें। इस डांस स्टाइल से प्यार है। मैंने अभी तक एक पूरा डांस करना ठीक से नहीं सीखा है। अभी भी सीख रहा हूं। लेकिन मुझे यकीन है कि जैसे ही मैं अपना कोर्स पूरा करूंगी, मैं इसके साथ शेयर करूंगी। आप सभी जरूर, तब तक इसका लुत्फ उठाएं...।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@devoleena)

जेल से बाहर निकलने के बाद पहली बार पर्ल वी पुरी ने तोड़ी चुप्पी
नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के मामले में टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी फिलहाल जमानत पर हैं। पर्ल वी पुरी ने जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। पर्ल ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखा है। नागिन 3 के एक्टर पर्ल वी पुरी ने बयान जारी कर लिखा, 'जिंदगी अपनी तरह से लोगों की परीक्षाएं लेती है। मैंने कुछ महीने पहले अपनी नानी मां को खो दिया था। इसके 17 दिन बाद मैंने अपने  पिता को खो दिया। इसके बाद मेरी मां को कैंसर का पता चला और अब ये इतना भयानक इल्जाम। पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं थे। रातों-रात मुझे अपराधी साबित कर दिया गया था। यह सब तब हो रहा था जब मेरी मां के कैंसर का ट्रीटमेंट चल रह था, इस असुरक्षा की भावना ने मुझे तोड़ कर रख दिया। मैं बहुत ही ज्यादा मजबूर महसूस कर रहा था। मैं आज भी सन्न हूं।'

बालिका वधू-2 का पहला प्रोमो 
टीवी शो बालिका वधू जल्द ही अपने सीजन 2 के साथ वापस आ रहा है। बालिका वधू के दूसरे सीजन का पहला प्रोमो चैनल ने जारी कर दिया है। मेकर्स एकबार फिर से बालिका वधू-2 के जरिए भारत में फैली बाल विवाह की गलत प्रथा के प्रति जागरुकता फैलाते नजर आएंगे। बालिका वधू-2 शो के निर्माता बाल विवाह के मौजूदा पहलू को ध्यान में रखकर ये बताने की कोशिश करेंगे कि इससे एक महिला के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है। बालिका वधू के प्रोमो का कैप्शन भी दिलचस्प है। इसमें लिखा हुआ है, 'बाल विवाह वो कुप्रथा है जो आज भी समाज में जीवित है! इसको मिटाने के लिए जन्म लिया है एक नई आनंदी, एक नई बालिका वधू ने। बालिका वधू सीजन 2 जल्द ही आ रहा है।'

4 TV सितारों के नए अफेयर की खबरें
इन दिनों भी छोटे परदे के 4 स्टार्स अपने लिंकअप को लेकर चर्चाओं में हैं। बताया जा रहा है कि इनके बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ है। टीवी सीरियल नमक इश्क का फेम श्रुति शर्मा अपने लिंकअप को लेकर चर्चा में हैं। श्रुति शर्मा और ये है चाहतें फेम अबरार काजी के बीच बढ़ती दोस्ती को लेकर पिछले कुछ समय से अफवाहें उड़ रही हैं।  एक करीबी सूत्र ने बताया, 'श्रुति और अबरार कपल हैं और दोनों पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनके दोस्त बेशक उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में जानते हैं। लेकिन अब वे अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने की योजना बना रहे हैं।' साथ ही अभिनेत्री आशा नेगी का नाम कथित तौर पर लोकप्रिय टीवी अभिनेता अरिजीत तनेजा से जोड़ा जा रहा है। अरिजीत तनेजा, कुमकुम भाग्य में पूरब की भूमिका निभाते है। उनका नाम अब आशा नेगी के साथ जुड़ रहा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर