TV Newsmaker: ससुराल गेंदा फूल-2 की तैयारी शुरू, गुम है किसी के प्यार में से बिग बॉस OTT तक, TV की बड़ी खबरें

TV News 26 Aug 2021: मिताली नाग की हो रही गुम है किसी के प्यार में वापसी। दूसरी तरफ रुपाली गांगुली के शो अनुपमा की छिन गई नंबर-1 पॉजिशन। जानिए आज की टीवी जगत की बड़ी खबरें...

TV Newsmaker 26 August 2021| Sasural Genda Phool 2 ghum hai kisikey pyaar meiin TV Newsmaker| Shilpa Shetty Super dancer Bigg boss OTT| टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें| टीवी की गपशप|
टीवी की बड़ी खबरें। 
मुख्य बातें
  • टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा को मिल रहीं धमकियां
  • शिल्पा ने किया पूरी तरह से शो में कमबैक
  • जानिए आज की टीवी जगत की बड़ी खबरें

बिग बॉस ओटीटी लगातार चर्चा में है। अब हाल ही में बिग बॉस सीजन 7 का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस सोफिया हयात ने बिग बॉस ओटीटी के होस्ट करण जौहर को सलमान खान से बुरा होस्ट बताया है। करण जौहर की शो की होस्टिंग को लेकर सोफिया के अलावा भी कई लोगों ने सवाल उठाए हैं। सोफिया ने करण पर आरोप लगाते हुए कहा, 'करण जौहर, सलमान खान से भी कई ज्यादा बुरा होस्ट है। शो में इस वक्त हिंसा और नेपोटिज्म को बढ़ावा दे रहे हैं। अगर ये शो यूके में चल रहा होता तो इसे अब तक बंद करवा दिया गया होता। सब टीआरपी के लिए हो रहा है ये सब बिग बॉस का पुराना अंदाज रहा है, जिसे अब वापस अपनाया जा रहा है।' जानिए टीवी जगत की बड़ी खबरें।

मिताली नाग की हुई गुम है किसी के प्यार में वापसी
गुम है किसी के प्यार में की एक्ट्रेस मिताली नाग ने अचानक शो छोड़ दिया है। मिताली नाग गुम है किसी के प्यार में नील भट्ट की बहन, देवयानी देशपांडे की भूमिका निभा रहीं थीं। एक्ट्रेस ने निर्माताओं के साथ क्रिएटिव डिपरेंस के कारण सीरियल को छोड़ने का फैसला किया था। अब उन्होंने मेकर्स के साथ अपने मतभेदों को सुलझा लिया है और शो में वापसी का निर्णय लिया है। अभिनेत्री मिताली नाग का कहना है कि शो के फैन्स से लगातार मिल रहे मैसेजेस ने भी उन्हें अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए प्रेरित किया। अब मिताली जल्द ही फिर से शूटिंग शुरू करेंगी। 

ससुराल गेंदा फूल-2 की चल रही तैयारी
ससुराल सिमर का, साथ निभाना साथिया और बड़े अच्छे लगते हैं 2 जैसे शो के बाद, लोकप्रिय शो ससुराल गेंदा फूल शो भी अपने सीक्वल के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। शो के पहले सीजन में सुधीर पांडे, अनीता कंवल, सुलभा आर्य, रागिनी खन्ना, जय सोनी, रिद्धिमा तिवारी, श्रुति उल्फत, सुप्रिया पिलगांवकर जैसे कलाकार नजर आए थे। साथ ही सीरियल को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस शो ने रागिनी खन्ना और जय सोनी को अपार लोकप्रियता दी। उन्हें एक कपल के रूप में खूब प्यार मिला था। साथ ही शो के पूरे परिवार को दर्शकों का खूब प्यार मिला। निर्माता रवि ओझा के 'ससुराल गेंदा फूल' का दूसरा सीजन लाने की खबरें चर्चा में हैं। जय सोनी एकबार फिर शो में अहम भूमिका में नजर आएंगे।

शिल्पा ने किया पूरी तरह से शो में कमबैक
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को कथित तौर पर अश्लील सामग्री बनाने में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अभिनेत्री ने अपने निजी जीवन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए काम से ब्रेक लिया और एक महीने के ब्रेक के बाद, शिल्पा ने काम फिर से शुरू कर दिया। शिल्पा शेट्टी ने एक महीने के ब्रेक के बाद फिर से काम शुरू कर दिया। अभिनेत्री डांस रियलिटी शो, सुपर डांसर 4 को जज करने के लिए वापस आ गई है। अब शिल्पा पूरी तरह से शो में कमबैक कर चुकी हैं। शिल्पा को परफॉर्मेंस का आनंद लेते हुए और यहां तक कि भावुक होते हुए भी देखा गया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonytvofficial)

ऐश्वर्या शर्मा को मिल रहीं धमकियां
गुम है किसी के प्यार में की पाखी यानि टेलीविजन एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों अपना सोशल मीडिया अकाउंट खोलने से डर रही हैं। उन्हें सीरियल में दिखाए जा रहे उनके ट्रैक के लिए भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि उनको जान से मारने की भी धमकी मिल रही है। ऐश्वर्या शर्मा शो में नील भट्ट और आयशा सिंह (विराट-सई)द्वारा निभाए गए ऑनस्क्रीन कपल के बीच आने के लिए सोशल मीडिया यूजर्स की नफरत का शिकार हो रही हैं। जैसा कि रियल लाइफ में नील और ऐश्वर्या कपल हैं। अब ट्रोल्स का असर ऐश्वर्या शर्मा की पर्सनल लाइफ पर पड़ रहा है ट्रोल्स उनके रिश्ते के बारे में व्यक्तिगत टिप्पणी कर रहे हैं। 

जानें टीवी शोज की TRP लिस्ट
टीवी शोज और सीरियल की 33वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। जिसमें चौंकाने वाले बदलाव देखने को मिल रहे हैं, टीआरपी रेटिंग काफी बदली हुई है। लंबे वक्त से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे सास-बहू सीरियल की टीआरपी में गिरावट आई है। इंडियन आइडल फिनाले ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए नंबर-1 पॉजिशन पाई है। इसी के साथ अनुपमा ने अपनी पॉजिशन खोकर नंबर-2 स्थान पाया है। साथ ही गुम है किसी के प्यार में तीसरे नंबर पर, खतरों के खिलाड़ी 11 चौथे और इमली पांचवे स्थान पर रहा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर