TV News: श्रद्धा आर्या की शादी के फंक्शन शुरू तो एक और कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस की आई वेडिंग डेट, जानें TV की दिनभर की बड़ी खबरें

TV Newsmakers trending Tv News 14 November 2021: कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं।जनवरी में शादी के बंधन में बंधेंगी मानसी श्रीवास्तव। जानें टीवी की आज की बड़ी खबरें...

TV Newsmakers 14 November 2021 trending Tv News Kundali bhagya 3 stars wedding And Shamita Shetty leaves Bigg Boss 15
टीवी की बड़ी खबरें। 
मुख्य बातें
  • जनवरी में शादी के बंधन में बंधेंगी मानसी श्रीवास्तव
  • शमिता शेट्टी हुईं बिग बॉस-15 से बाहर?
  • जानें टीवी की आज की बड़ी खबरें

टीवी की पॉपुलर स्टार श्रद्धा आर्या जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। फिलहाल कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। हाल ही में श्रद्धा आर्या के प्री वेडिंग सेरेमनी के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेशन मूड में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या 16 नवंबर को नेवी ऑफिसर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। प्री वेडिंग सेरेमनी में श्रद्धा मल्टी कलर के सलवार सूट में काफी स्टाइलिश लग रही हैं। 

जनवरी में शादी के बंधन में बंधेंगी मानसी श्रीवास्तव
श्रद्धा आर्या के बाद टीवी शो कुंडली भाग्य के एक और एक्टर संजय गगनानी ने शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। अब खबर है कि मानसी श्रीवास्तव भी शादी करने वाली हैं। मानसी जनवरी के मिड में अपने बॉयफ्रेंड कपिल तेजवानी से शादी कर रही हैं, जो पेशे से फूड एंड ट्रैवल फोटोग्राफर हैं। शादी मुंबई में होगी। एक सूत्र ने खुलासा किया है कि मानसी और कपिल की मुलाकात एक  साल पहले एक कमर्शियल शूटिंग के दौरान हुई थी, लेकिन उनका संपर्क टूट गया था। वे सात साल बाद फिर से जुड़े और 2019 से डेट कर रहे हैं। बाद में उनकी दोस्ती, प्यार में बदल गई और अब कपल ने शादी होने वाली है। बता दें, श्रद्धा आर्या भी टीवी शो कुंडली भाग्य की कास्ट का हिस्सा हैं उन्होंने मिड अगस्त में शो जॉइन किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@dearmansi)

सलमान को देख इमोशनल हुए सिद्धांत
'बिग बॉस 15' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड के दौरान अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी भावुक हो गए। वह शो में रानी मुखर्जी और शरवरी वाघ के साथ एक गेस्ट के रूप में पहुंचे थे। सलमान खान से मिलने के बाद अभिनेता बेहद उत्साहित हो गए। सिद्धांत जीवन भर सलमान खान के फैन रहे हैं और शो में सलमान से मिलना उनके लिए एक जबरदस्त अनुभव बन गया है। सिद्धांत की आंखों में आंसू आ गए। सिद्धांत ने खुलासा किया कि वह सलमान के बहुत बड़े फैन हैं और उनके साथ खड़े होने पर वो बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं। सलमान अपने लिए सिद्धांत के प्यार से प्रभावित होते हैं और उसे गले लगा लेते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv)

शमिता शेट्टी हुईं बिग बॉस-15 से बाहर?
बिग बॉस 15 में पिछले डेढ़ हफ्ते में कई कंटेस्टेंट रियलिटी शो से बाहर हो गए हैं। राकेश बापट के बाद अफसाना खान बीच शो से एविक्ट हो गईं और अब एक्ट्रेस शमिता शेट्टी भी शो से बाहर हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने कल रात (13 नवंबर) बिग बॉस 15 के घर को मेडीकल कारणों से छोड़ दिया। उनकी तबीयत खराब होने के कारण उन्हें घर से बाहर निकाला गया है। हालांकि शमिता के जल्द ही शो में वापसी करने की उम्मीद है। जैसा कि हम जानते हैं हाल ही में शमिता के बॉयफ्रेंड और एक्टर राकेश बापट को भी मेडिकल इमरजेंसी की वजह से घर छोड़ना पड़ा था। जबकि शमिता और राजीव के साथ लड़ाई के दौरान चाकू से खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने पर अफसाना को बीबी 15 से निकाल दिया गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@imouniroy)

मौनी रॉय का दिखा हॉट लुक

मौनी रॉय अपने नए फोटोज को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस मौनी रॉय ने कुछ बोल्ड फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो काफी हॉट दिख रही हैं। मौनी रॉय और उनके फोटोशूट फैन्स को कभी निराश नहीं करते हैं। एक्ट्रेस हर बार कुछ न कुछ नया लेकर आती हैं। जहां तक आज की बात है, नई तस्वीरों में मौनी रॉय स्टनिंग दिख रही हैं। मौनी ने बोहो स्टाइल की बिकिनी पहनी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर