Khatron Ke Khiladi में श्वेता तिवारी का बुरा हाल, ICU में ये हैं चाहतें का क्रू मेंबर, जानें TV की बड़ी खबरें

TV News Wrap 25 June 2021: शुक्रवार 25 जून के दिन टीवी जगत से कई दिलचस्प व अहम खबरें आई हैं। श्वेता तिवारी का खतरों के खिलाड़ी-11 का नया प्रोमो रिलीज हुआ। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें...

TV Newsmakers Shweta Tiwari KKK11 to akanksha puri 25 June 2021 TV Wrap News
टीवी सेलेब्स। 
मुख्य बातें
  • अनिरुद्ध दवे को मिली अस्पताल से छुट्टी
  • ये है चाहतें का क्रू मेंबर ICU में भर्ती
  • जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें

टीवी अभिनेता पंकित ठक्कर एकबार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पांच साल के सेपरेशन के बाद पंकित ठक्कर पत्नी और अभिनेत्री प्राची ठक्कर से तलाक फाइल करने की योजना बना रहे हैं। 41 साल के अभिनेता इन दिनों टीवी शो 'आपकी नजरों ने समझा' में चेतन रावल का किरदार निभा रहे हैं। पंकित ठक्कर ने 11 सितंबर, 2000 को टीवी स्टार प्राची से शादी की थी। पंकित ठक्कर बताते हैं, 'मैं महामारी के खत्म होने का इंतजार कर रहा हूं ताकि मैं तलाक केस फाइल कर सकूं। हम 2015 से अलग रह रहे हैं और अब हम दोनों खुद को एक बेहतर जगह और जीवन में खुशहाल स्थिति में पाते हैं। हम अभी भी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और हमारे बीच चीजें बहुत स्पष्ट हैं। हमने आपसी रूप से अपने बेटे के प्रति जिम्मेदार रहने का फैसला किया है।'

अर्शी खान ले रहीं 7 करोड़ फीस
बिग बॉस 14 में नजर आईं अर्शी खान अपने स्वयंवर शो की तैयारी में हैं। अर्शी जल्द ही टीवी पर स्वयंवर शो 'आएंगे तेरे सजना' में आने वाली हैं। इस शो के जरिए अर्शी खान अपने लिए दूल्हा तलाशेंगी। इस स्वयंवर शो के लिए अर्शी खान को मोटी फीस दी जा रही है? एक सोर्स ने बताया है कि अर्शी खान को 7 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। सोर्स के मुताबिक, अर्शी खान को स्वयंवर के लिए शहनाज गिल से भी ज्यादा फीस दी जा रही है। शहनाज गिल ने स्वयंवर शो 'मुझसे शादी करोगे' के लिए 1.5 करोड़ रुपये लिए थे।

श्वेता तिवारी का खतरों के खिलाड़ी का प्रोमो रिलीज
खतरों के खिलाड़ी 11 अगले महीने टेलीविजन पर प्रीमियर के लिए तैयार है। कई लोकप्रिय सेलिब्रिटी इस बार शो का हिस्सा बन रहे हैं और इसमें एक नाम श्वेता तिवारी का है। शो के नए प्रोमो में श्वेता तिवारी को कुछ स्टंट्स करते हुए देखा जा सकता है। श्वेता डर के मारे चिल्लाती नजर आ रही हैं। रोहित शेट्टी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दर्शकों को श्वेता तिवारी का एक बिल्कुल नया पक्ष देखने को मिल रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv)

अनिरुद्ध दवे को मिली अस्पताल से छुट्टी
टीवी अभिनेता अनिरुद्ध दवे के फैन्स के लिए खुशखबरी है। पटियाला बेब्स शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर अनिरुद्ध के कुछ हफ्ते पहले अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई थी। तब से अनिरुद्ध दवे अस्पताल में भर्ती थे और उनको लेकर सभी चिंतित थे। लगातार फैन्स अभिनेता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। अब 55 दिनों के बाद अभिनेता अनिरुद्ध दवे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने ट्विटर पर ये खुशखबरी शेयर की है। 

टीवी अभिनेत्री सना सय्यद ने की शादी
'दिव्य दृष्टि' टीवी सीरियल में नजर आईं अभिनेत्री सना सय्यद शादी के बंधन में बंध गई हैं। सना सय्यद ने 25 जून को बॉयफ्रेंड ईमाद शामसी  के साथ निकाह कर लिया है। कपल की वेडिंग सेरिमनी में परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई। सना सय्यद और ईमाद शामसी की वेडिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सना सय्यद ने गोल्डन और बेज कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।

ये है चाहतें का क्रू मेंबर ICU में भर्ती
ये है चाहतें के अभिनेता अबरार काजी ने दर्शकों को क्रू मेंबर्स में से एक के गंभीर रूप से बीमार होने की जानकारी दी है। अभिनेता अब क्रू मेंबर के लिए आर्थिक सहायता जुटा रहे हैं। अबरार ने आईसीयू में भर्ती क्रू मेंबर का कॉन्टैक्ट नंबर शेयर किया है और लोगों से आगे आकर उनको पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा है। अबरार काज़ी ने लिखा, 'मेरे शो का एक क्रू मेंबर आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है। हम सभी ने सामूहिक रूप से अपना काम करने का फैसला किया है। अगर कोई मदद करना चाहता है, तो मैं हूं नीचे उसका नंबर साझा कर रहा हूं।'

आकांक्षा पुरी के डॉग का निधन 
विघ्नहर्ता गणेश की टीवी अभिनेत्री आकांक्षा पुरी का डॉग का निधन हो गया है। अभिनेत्री को अक्सर अपने डॉग 'डोनट' के साथ फोटोज शेयर करते हुए देखा जाता है। अब आकांक्षा पुरी ने डोनट के निधन पर सोशल मीडिया का सहारा लिया है। इस खबर को शेयर करते हुए आकांक्षा पुरी ने अपने डॉग डोनट के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'आरआईपी, डोनट 2013 से 2021। दूसरी तरफ मिलते हैं मेरे बॉय।' आपको बता दें, आकांक्षा एनिमल लवर हैं और वो अपने डॉग से बहुत अटैच थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@akanksha8000)

इंडस्ट्री में शाहरुख खान के 29 साल पूरे
बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान 55 साल की उम्र में भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। शाहरुख खान ने 25 जून को एक टीवी अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू किया था, लेकिन अब उनके पास एक प्रोडक्शन हाउस, ग्राफिक्स कंपनी और बहुत कुछ है। इंडस्ट्री में शाहरुख खान के 29 साल पूरे हो गए हैं। शाहरुख खान ने भारतीय सेना पर आधारित इस टेलीविजन शो फौजी के माध्यम से मनोरंजन जगत में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने लेफ्टिनेंट अभिमन्यु राय की भूमिका निभाई थी। विक्रम राय का किरदार शो का हीरो था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर