TV News: दिलीप कुमार के लिए रामायण के लक्ष्मण Sunil Lahri का पोस्ट, मेंटल हेल्थ पर बोली छोटी सरदारनी एक्ट्रेस

TV News 7 June 2021: सोमवार 7 जून को पूरे दिन टीवी इंडस्ट्री से आई चर्चित खबरों पर एक नजर। जानिए आज की बड़ी टीवी खबरें....

TV news top Newsmakers 7 June 2021
7 जून 2021 की टीवी न्यूज 
मुख्य बातें
  • पर्ल वी पुरी को लेकर यौन उत्पीड़न पीड़िता से एकता कपूर की बातचीत का ऑडियो लीक।
  • महादेव एक्टर मोहित रैना ने एक्ट्रेस सारा शर्मा पर किया केस।
  • अस्पताल में भर्ती दिलीप कुमार को लेकर रामायण में लक्ष्मण बने सुनील लहरी ने शेयर किया पोस्ट।

पीड़िता की मां से एकता कपूर की बातचीत का ऑडियो, बोलीं- पर्ल वी पुरी बेकसूर
नाबालिग से रेप और यौन उत्पीड़न के मामले में नागिन-3 सीरियल के एक्टर पर्ल वी पुरी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स अभिनेता को सपोर्ट कर रहे हैं। अब एकता कपूर का पीड़िता की मां के साथ बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें पीड़िता की मां कह रही हैं कि वह जानती हैं कि पर्ल बेकसूर हैं। नीचे आप पूरी खबर पढ़ सकते हैं।

महादेव एक्टर मोहित रैना ने एक्ट्रेस सारा शर्मा पर किया केस:
लोकप्रिय टीवी सीरियल देवों के देव महादेव में महादेव की भूमिका निभाने वाले अभिनेता मोहित रैना ने एक अभिनेत्री और चार अन्य के खिलाफ जबरन पैसे की उगाही का मामला दर्ज कराया है। अभिनेता ने खुद भी इसकी पुष्टि की है। एक रिपोर्ट के अनुसार गोरेगांव थाना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में से एक नाम अभिनेत्री सारा शर्मा का है।

मेंटल हेल्थ पर बोली छोटी सरदारनी एक्ट्रेस निमृत कौर
छोटी सरदारनी में मेहर का रोल करने वालीं एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया ने मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों से निपटने के बारे में सोशल मीडिया पर खुलकर बात की है और बताया है कि वह खुद इसका किस तरह से शिकार बनीं। अभिनेत्री ने इस बारे में कई पोस्ट किए, जहां उन्होंने विस्तार से अपनी बात कही और बताया कि भावनाओं के उतार चढ़ाव से गुजरी हैं।

अपना अनुभव बताते हुए, निमृत लिखती हैं, 'पिछले कुछ महीने में मुझे समझ में आया है कि परिस्थिति स्वीकार नहीं करने को लेकर हमारे दिल और दिमाग नाजुक हो सकते हैं। जब हम खुद को मजबूत, स्वतंत्र व्यक्ति मानते हैं, लेकिन जिंदगी हमें ठोकर मारने का तरीका खोज ही लेती है।'

दिलीप कुमार के लिए रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का पोस्ट

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

खराब तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती दिलीप कुमार ने कलाकारों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। रामायण में सुनील लहरी का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले कलाकार सुनील लहरी भी दिलीप कुमार से  बहुत प्रभावित रहे हैं। सुनील पर दिलीप साहब की अदाकारी का कितना प्रभाव था, इसका ज़िक्र उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी तस्वीर के साथ पोस्ट करके किया है। 

Khatron Ke Khiladi 11 को लेकर रोहित शेट्टी ने शेयर किया अपडेट:

खतरों के खिलाड़ी स्टंट रियलिटी शो के होस्ट और फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर हेलीकॉप्टर से बाहर लटके हुए अपनी एक फोटो शेयर की और इसके साथ लिखा- जल्द आ रहा है ख़तरों के खिलाड़ी-11: डर वर्सेज़ डेयर। इस पोस्ट से पता चलता है कि इस बार ख़तरों के खिलाड़ी की थीम डर vs डेयर होगी। रोहित अपने कलाकारों से फिल्मों में भी नए-नए स्टंट कराने के लिए जाने जाते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर