TV News: इंडियाज बेस्ट डांसर-2 की विनर बनीं सौम्या कांबले तो उमर रियाज हुए बिग बॉस-15 से बाहर, जानें टीवी की दिनभर की बड़ी खबरें

TV Newsmakers 9 Jan 2022 BB 15 Umar Riaz to IBD 2 saumya kamble: श्रद्धा आर्या के पति का बना फेक अकाउंट तो नए टीवी सीरियल लेकर आ रहे हैं बिग बॉस-15 के दो कंटेस्टेंट। जानें टीवी की आज की बड़ी खबरें...

TV Newsmakers of the day Umar Riaz eviction From Bigg Boss 15 To IBD winner saumya kamble New TV Show
टीवी की बड़ी खबरें। 
मुख्य बातें
  • क्वारंटाइन में ऐसे बीत रहा एकता कपूर का वक्त
  • नए टीवी सीरियल लेकर आ रहे हैं बिग बॉस-15 के दो कंटेस्टेंट
  • जानें टीवी की आज की बड़ी खबरें

बिग बॉस 15 घर में जल्द ही कंटेस्टेंट्स की नई एंट्री देखने को मिलने वाली हैं। खबर है कि एक्स कंटेस्टेंट्स विशाल कोटियन और राजीव अदतिया शो में जल्द वाइल्डकार्ड के जरिए प्रवेश करने के लिए तैयार हैं। लेकिन इसी बीच नई जानकारी सामने आई है कि विशाल कोटियन अब बिग बॉस-15 में नहीं जा सकेंगे। दरअसल विशाल कोटियन को COVID-19 टेस्ट में सकारात्मक पााय गया है। अभिनेता विशाल कोटियन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रशंसकों और शुभचिंतकों को सूचित किया कि उन्हें कोरोना संक्रमित पाया गया है। अपने पोस्ट में, विशाल ने उल्लेख किया कि उनके लक्षण हल्के हैं और वो हो रहे हैं। विशाल सभी आवश्यक COVID-19 मानदंडों का पालन कर रहा है। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इतना ही नहीं विशाल कोटियन ने अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति से तुरंत अपना परीक्षण कराने की सलाह दी है। 

इंडियाज बेस्ट डांसर-2 की विनर बनीं सौम्या कांबले
लोकप्रिय डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के सीजन 2 का फिनाले हो चुका है और इसी के साथ इस सीजन का विनर सबके सामने है। महाराष्ट्र के पुणे की डांसर सौम्या कांबले ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। सौम्या कांबले को इंडियाज बेस्ट डांसर-2 की ट्रॉफी, 15 लाख रुपये का चेक और एक शानदार गाड़ी इनाम के तौर पर दी गई है। इस पूरे सीजन में बतौर कोरियोग्राफर सौम्या को गाइड करने वाली कोरियोग्राफर वर्तिका झा को भी इस खास मौके पर सम्मानित किया गया है। वर्तिका झा को 5 लाख का चेक दिया गया है। आपको बता दें, वर्तिका की यह लगातार दूसरी जीत है। साथ ही बाकी बेस्ट 5 फाइनलिस्ट को भी 1 लाख रूपए का चेक दिया गया है। 

उमर रियाज हुए बिग बॉस से एविक्ट
बिग बॉस सीजन 15 का सबसे चौंकाने वाला एविक्शन हुआ है। पिछले हफ्ते प्रतीक सहजपाल के साथ फिजिकल फाइट करने वाले उमर रियाज शो से बाहर हो गए हैं। बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने उमर के नाम की घोषणा की और कहा कि उन्हें कई बार अपनी आक्रामकता पर नियंत्रण रखने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया और परिणामस्वरूप वह मुसीबत में पड़ गए। जैसे ही सलमान खान ने उमर का नाम लिया, रश्मि देसाई को छोड़कर घर वालों को पहले लगा कि यह एक शरारत है, उन्होंने इस पर विश्वास करने से इनकार कर दिया। हालांकि दरवाजा खुलते ही करण कुंद्रा और रश्मि देसाई अपने दोस्त उमर को अलविदा कहते हुए टूट गए।

श्रद्धा आर्या के पति का बना फेक अकाउंट
टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या के पति के नाम का किसी ने फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने की खबर आई है। इस अकाउंट पर उनकी फोटोज शेयर की जा रही हैं। एक्ट्रेस को जैसे ही इसके बारे में पता चला उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। बता दें कि एक्ट्रेस के पति राहुल नागल हैं जो नेवल ऑफिसर हैं, वह किसी सोशल मीडिया साइट पर नहीं हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने फैंस को जागरुक करते हुए लिखा कि जो भी लोग इस अकाउंट को फॉलो कर रहे हैं तुरंत इसे अनफॉलो करें। ये कोई और है जिसने उनके नाम का अकाउंट बनाया हुआ है। मेरे पति इंस्टाग्राम पर नहीं हैं, वह बल्कि किसी भी सोशल साइट पर नहीं हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sarya12)

नए टीवी सीरियल लेकर आ रहे हैं बिग बॉस-15 के दो कंटेस्टेंट
बिग बॉस-15 के 2 सितारे काफी चर्चा में है जिसकी वजह उनके नए प्रोजेक्ट्स हैं। हम बात कर रहे हैं विधि पांड्या और राकेश बापट की। दोनों जल्द दर्शकों को अपने नए टीवी सीरियल के जरिए एंटरटेन करने आ रहे हैं। विधि पांड्या अपना नया शो मोसे छल की जाए लेकर आ रही हैं। टीवी सीरियल मोसे छल की जाए का पहला प्रोमो रिलीज हो गया है जो कि काफी प्रॉमसिंग है। खास बात ये है कि विधि पांड्या के साथ नागिन-4 से घर-घर पॉपुलैरिटी पाने वाले अभिनेता विजेंद्र कुमेरिया भी उनके साथ लीड रोल निभाने वाले हैं। ये टीवी सीरियल जल्द ही सोनी टीवी पर टेलिकास्ट होने वाला है। साथ ही राकेश बापट की भी छोटे परदे पर वापसी हो रही है। उनको डेली सोप का हिस्सा बने हुए काफी समय हो गया है। उसने आखिरी बार सात साल पहले कुबूल है शो में देखा गया था। लेकिन अब वह राजन शाही के नए टीवी शो के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें शाहीर शेख भी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ektarkapoor)

क्वारंटाइन में ऐसे बीत रहा एकता कपूर का वक्त
एकता कपूर कोविड पॉजिटिव हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी थी कि उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तबसे लेकर अब तक एकता घर पर क्वारंटीन पर हैं। लेकिन अब तक एकता ठीक नहीं हुई हैं और अभी भी वह कोविड पॉजिटिव ही हैं। हालांकि इस दौरान वह अपने माइंड को पॉजिटिव रखने की कोशिश कर रही हैं। एकता ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कभी स्टीम लेती, कभी थर्मामीटर से बुखार चेक करतीं, कभी कमरे में बोर होती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक टेबल भी वीडियो में दिखाया जिसमें बहुत सारी दवाइयां रखी हुई हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एकता ने लिखा, 'जब आप पॉजिटिव हो तो आपके पास पॉजिटिव रहने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं होता। जय माता दी।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर