TV Newsmakers of the Week: कुमकुम भाग्य के सितारों ने किया खुल्लम खुल्ला प्यार तो 3 टीवी सितारों का हुआ निधन, जानें हफ्तेभर की TV की बड़ी खबरें

TV News of the week: बीते सप्ताह में टीवी जगत के 3 पॉपुलर सितारों का निधन हो गया तो शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद दी पहली पब्लिक अपीयररेंस। एक नजर इस हफ्ते की खास सुर्खियों पर...।

TV Newsmakers of the Week| TV Newsmakers Top 5 News weekly|TV Newsmakers  TMKOC nattu kaka no more From Arvind Trivedi death to Shehnaaz Gill|
टीवी की बड़ी खबरें। 
मुख्य बातें
  • जोधा अकबर की एक्ट्रेस मनीषा यादव का हुआ निधन।
  • सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज गिल ने दी फर्स्ट पब्लिक अपीयरेंस।
  • एक नजर इस हफ्ते की टीवी की बड़ी खबरों पर।

इस हफ्ते टेलीविजन इंडस्ट्री ने अपने तीन प्रतिभाशाली अभिनेताओं अरविंद त्रिवेदी, घनश्याम नायक और मनीषा यादव को खो दिया। तीनों ही कलाकारों के निधन की खबर दुर्भाग्यपूर्ण थी, जिनसे सबको शॉक्ड कर दिया। फैन्स से लेकर मशहूर हस्तियों तक ने सोशल मीडिया पर कलाकारों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बीच, शहनाज गिल अपने दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद काम पर वापस आ गई हैं। वह हाल ही में अपनी अपकमिंग पंजाबी फिल्म 'होंसला रख' के प्रमोशनल इवेंट में नजर आईं। इतना ही नहीं कुछ रोमांटिक पल भी इस वीक देखने को मिले जब बिग बॉस ओटीटी स्टार और टीवी एक्टर जीशान खान ने अपनी गर्लफ्रेंड रेहाना पंडित के नाम की पब्लिकली घोषणा की। डालें एक नजर इस हफ्ते की टीवी की बड़ी खबरों पर...

रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी का हुआ निधन
अभिनेता और पूर्व सांसद अरविंद त्रिवेदी का 5 अक्टूबर की देर रात मुंबई में निधन हो गया। 82 साल के दिग्गज अभिनेता पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। रामानंद सागर की पौराणिक टीवी सीरियल रामायण में रावण का रोल निभाकर अरविंद अपने प्रदर्शन से एक घरेलू नाम बन गए। उन्होंने लगभग 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम किया। इतना ही नहीं वो 1991 से 1996 तक सांसद भी रहे। अरविंद त्रिवेदी ने 20 जुलाई, 2002 से 16 अक्टूबर, 2003 तक सीबीएफसी चीफ के रूप में भी कार्य किया। 1991 में, दिवंगत अभिनेता को साबरकथा निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुना गया था। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे और 1996 तक इस पद पर रहे।

तारक मेहता के घनश्याम नायक उर्फ नट्टू काका नहीं रहे
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के घनश्याम नायक उर्फ नट्टू काका का 3 अक्टूबर को कैंसर से निधन हो गया। वो 77 साल के थे। अभिनेता का कैंसर का इलाज चल रहा था। इसी साल अप्रैल में उन्हें इस बीमारी का पता चला था जब उन्होंने अपनी गर्दन पर कुछ धब्बे देखे थे। स्कैन करने पर पता चला कि उन्हें कैंसर है जिसके बाद उनकी कीमोथेरेपी हुई। अभिनेता ने उस समय कहा था कि वह ठीक हो रहे हैं और जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगे। घनश्याम ने 100 से अधिक गुजराती, हिंदी फिल्मों और लगभग 350 हिंदी टेलीविजन शोज में काम किया।

जीशान खान और रेहाना पंडित ने किया खुल्लम खुल्ला प्यार
बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट जीशान खान ने गर्लफ्रेंड रेहाना पंडित के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। टीवी अभिनेत्री के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए, जीशान खान ने एक लंबे नोट के जरिए उनके लिए अपने प्यार का इजहार किया। जीशान ने रेहाना पंडित के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम को चुना। दोनों इस तस्वीर में एक-दूसरे के साथ लिप लॉक करते नजर आ रहे हैं। बता दें, दोनों कुमकुम भाग्य शो में साथ काम करते थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theonlyzeeshankhan)

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज गिल की फर्स्ट पब्लिक अपीयरेंस
2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद अब उनकी दोस्त शहनाज गिल काम पर वापस लौट आई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को अपनी अपकमिंग पंजाबी फिल्म 'होंसला रख' के प्रमोशनल इवेंट में देखा गया। शहनाज गिल फिल्म प्रमोशन के लिए लंदन में हैं। उनके को-स्टार दिलजीत दोसांझ ने शहनाज की फर्स्ट पब्लिक अपीयरेंस को सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में फिल्म से जुड़ी हिंट्स देते हुए शहनाज गिल, दिलजीत की जमकर पिटाई करती दिखी थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@diljitdosanjh)

जोधा अकबर एक्ट्रेस मनीषा यादव का निधन 
जोधा अकबर फेम एक्ट्रेस मनीषा यादव नहीं रहीं। ब्रेन हेमरेज से पीड़ित होने के बाद 1 अक्टूबर को एक्ट्रेस का निधन हो गया। मनीषा ने जोधा अकबर में सलीमा बेगम की भूमिका निभाई थी। टीवी शो की उनकी को-स्टार परिधि शर्मा ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की थी। जिसे जानने के बाद सब शॉक्ड रह गए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर