6 बड़े टीवी शोज की हो रही छोटे परदे पर वापसी, सलमान खान-अमिताभ बच्चन से गोपी बहू तक करेंगी राज

6 TV Show Re-run Soon: लॉकडाउन में टीवी शोज की शूटिंग रुकी हुई है। इस बीच सभी टीवी चैनल पर पुराने लोकप्रिय शोज को फिर से रीलॉन्च किए जा रहे हैं....

TV show 6 Reletecast Again Soon From Saath Nibhana Saathiya and Diya Aur Baati Hum to salman khan amitabh bachchan Show
टीवी शोज।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी चैनल पर पुराने लोकप्रिय शोज को फिर से रीलॉन्च किया जा रहा है।
  • सलमान खान और अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो भी रीटेलिकास्ट हो रहे हैं।
  • कौन बनेगा करोड़पति और दस का दम के मेकर्स ने फिर से टीवी पर वापसी करने की सूचना दी है।

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जैसा कि लॉकडाउन घोषित किया गया है। ऐसे में सभी फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग भी रुकी हुई है जिसकी वजह से कोई भी सीरियल फिलहाल ऑन-एयर नहीं है। इस बीच सभी टीवी चैनल पर पुराने लोकप्रिय शोज को फिर से रीलॉन्च किया जा रहा है। अब तक रीटेलिकास्ट लिस्ट में रामायण, महाभारत, साराबाई वर्सेस साराभाई, खिचड़ी, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल, बिग बॉस 13, देख भाई देख, बालिका वधू जैसे टीवी शो शामिल हो चुके हैं।
इतना ही नहीं सलमान खान और अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो भी रीटेलिकास्ट हो रहे हैं। कौन बनेगा करोड़पति और दस का दम के मेकर्स ने फिर से टीवी पर वापसी करने की सूचना दी है। अब इन दो शोज के अलावा इस लिस्ट में चार पुराने फेमस शो भी जुड़ने वाले हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@it_amjr) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@being_arman_khan143) on


ताजा अपडेट के अनुसार स्टार प्लस चैनल भी अपने चार पुराने दर्शकों के मोस्ट फेवरेट शोज को वापस रीरन करने जा रहा है। इन शोज में बिदाई, प्रतिज्ञा, साथ निभाना साथिया, दीया और बाती हम शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, बिदाई का प्रसारण दोपहर 2:30 बजे के समय किया जाएगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@queen_maahi_dandiwal) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@hintdizilerii) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@diya_baati_creations) on


दीया और बाती हम टीवी सीरियल दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक टेलिकास्ट होगा। वहीं गोपी बहू का टीवी शो साथ निभाना साथिया शाम 4 से 5 बजे तक आएगा। वहीं मन की आवाज प्रतिज्ञा को शाम 5-6 बजे का स्लॉट मिला है। इन चारों ही टीवी धारावाहिकों ने छोटे परदे पर खूब राज किया था और ये सुपरहिट हुए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर