20 TV Show पर साल 2020 में लगा ताला, Naagin-मेरे डैड की दुल्हन सहित इन दिग्गज सितारों के सीरियल को लगी 'नजर'

20 TV shows ended in 2020: इस साल कई सीरियल को अचानक बंद कर दिया गया। आज हम बात कर रहे हैं कुछ ऐसे ही फेमस 20 टेलीविजन शोज के बारे में, जिनका रातोंरात बोरिया बिस्तर पैक हो गया...

20 TV shows ended in 2020 From Kasautii Zindagii Kay Beyhadh 2 More in list
टीवी सीरियल। 
मुख्य बातें
  • 2020 साल ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के साथ-साथ बाकी सभी उद्योगों को प्रभावित किया
  • कई सीरियल और शोज को हुए नुकसान के लेकर प्रोडक्शन हाउसों को कड़े फैसले करने पड़े।
  • आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से कई सीरियल को अचानक बंद कर दिया गया।

कोरोना वायरस महामारी ने साल 2020 में हमारी जिंदगियों को एकदम उलट कर रख दिया। इस साल बहुत से लोगों ने अपना जीवन, रोजगार और ना जानें क्या क्या खोया। इस महामारी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के साथ-साथ बाकी सभी उद्योगों को प्रभावित किया। इस स्थिति में ना सिर्फ काम की कमी हुई बल्कि कईयों की सेविंग तक खत्म हो गई। कुछ लोगों के लिए तो ये साल इतना बुरा रहा कि उन्हें अपने करियर को पीछे छोड़ बैग पैक कर घर वापस आना पड़ा। इसी साल कई टीवी सीरियल और शोज को कम टीआरपी, नुकसान के लेकर प्रोडक्शन हाउसों को कड़े फैसले करने पड़े। आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से कई सीरियल को अचानक बंद कर दिया गया। आज हम बात कर रहे हैं कुछ ऐसे ही फेमस टेलीविजन शोज के बारे में, जो अचानक बंद हो गए। 

1. पटियाला बेब्स
2018 में शुरू हुआ परियाला बेब्स भी कोरोना काल में बंद हो गया है। अशनूर कौर, परिधि शर्मा और अनिरुद्ध दवे स्टारर सीरियल 'पटियाला बेब्स' भी ज्यादा लंबे टाइम तक टेलिकास्ट नहीं हो सका। 

2. इश्क शुभान अल्लाह
इस शो को भी चैनल ने बीच में ही खत्म करने का फैसला किया। 'इश्क शुभान अल्लाह' शो ने जमकर टीआरपी बटोरी मगर अक्टूबर 2020 में इसके बंद होने की खबर सामने आई है। 

3. नजर 2
सुपनैचुरल टीवी शोज की बात की जाए तो नजर को भी खूब पॉपुलैरिटी मिली। मोनालिसा स्टारर 'नजर 2' की कहानी डायन के इर्द गिर्द घूमती है। लॉकडाउन के कारण इसे भी मेकर्स ने बंद करने का ऐलान कर दिया।

4. बेहद-2 
जेनिफर विंगेट के बेहद सीजन 1 की शानदार सफलता के कारण, निर्माता सीरियल का दूसरा सीजन लाए। बेहद-2 को भी जनता का खूब प्यार मिला और इसने रिकॉर्ड तोड़ सफलता पाई। भले ही शो टीआरपी में कम था, लेकिन निर्माताओं ने इसे जारी रखा। लेकिन आर्थिक परेशानियों के कारण शो को बंद करना ही बाद में मेकर्स ने समझदारी माना।


5. दिल ये जिद्दी है
'दिल ये जिद्दी है' शुरूआत से ही ये शो टीआरपी लिस्ट में कुछ खास कमाल नहीं दिखा नहीं पाया। जब लॉकडाउन हुआ तो चैनल ने शो बंद करने का फैसला झटपट ले लिया।  

6. इशारों इशारों में
'इशारों इशारों में' शो को भी बीच में ही बंद करना पड़ा है। इस शो में एक बधिर शख्स की प्रेम कहानी दिखाई जा रही थी। लेकिन ये भी इसी साल बंद हो गया। 

7. दिल जैसे धड़के धड़कने दो
'दिल जैसे धड़के धड़कने दो' भी लॉकडाउन के असर नहीं बच पाया। इस सीरीयल की कहानी दो बच्चों युग और ईथी के इर्द गिर्द थी। 

8. नागिन 4
एकता कपूर का मशहूर सुपरनैचुरल शो 'नागिन 4' भी इसी साल बंद हो गया है। निया शर्मा, रश्मि देसाई और विजयेंद्र कुमेरिया का ये शो अचानक साल के बीच में ऑफ एयर कर दिया गया। 

9. दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ ना
मेकर्स ने 'दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ ना' शो को भी इसी साल बीच में ही बंद करने का फैसला ले लिया। राजश्री प्रोडक्शन निर्मित यह शो भी आखिर तक नहीं चल पाया। 

10. कार्तिक पूर्णिमा
सीरियल 'कार्तिक पूर्णिमा' को कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते काफी नुकसान उठाना पड़ा। इस शो की एक्ट्रेस पौलमी दास ने ही शो के बंद होने की पुष्टि की थी।

11. ये जादू हैं जिन्न का
सीरियल 'ये जादू हैं जिन्न का' भी इसी फेहरिस्त का हिस्सा है। इस शो को भारी नुकसान हुआ। इसी को ध्यान में रखकर चैनल ने शो को बंद करने फैसला किया।

12. कसौटी जिंदगी की-2
कसौटी जिन्दगी की पहला सीजन दर्शकों के बीच बड़ा हिट रहा था। दूसरे सीजन को भी खूब सराहा गया। पार्थ समथान और एरिका फर्नांडीस को अनुराग बसु और प्रेरणा शर्मा के किरदारों में पसंद किया गया। दोनों दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरे। हालांकि ये भी इसी साल बंद हो गया। ऐसा कहा जाता है कि एकता कपूर ने शो को अचानक खत्म करने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि शो के मुख्य अभिनेता ने शो छोड़ने का मन बना लिया था।

13. मेरे डैड की दुल्हन
टीवी सीरियल मेरे डैड की दुल्हन पिछले साल नवंबर में शुरू हुआ था, जो कि इस साल नवंबर में बंद हो गया। शो में एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और वरुण बडोला लीड रोल में हैं। 

14. तेनाली रामा
टीवी का पॉपुलर शो तेनाली रामा भी इस साल खत्‍म हो गया। 13 नवंबर को शो का आखिरी एपिसोड टेलिकास्ट किया गया। सीरियल में लीड रोल निभाने वाले कृष्णा भारद्वाज और सोहित विजय सोनी इस सफर के अचानक खत्‍म होने से निराश थे। टीआरपी इस शो के बंद होने की अहम वजह रही। 

15. जग जननी मां वैष्णो देवी
टीवी शो जग जननी माँ वैष्णो देवी - कहानी माता रानी की भी इसी साल बंद हुआ। यह शो सितंबर, 2019 में प्रसारित होना शुरु हुआ था। शो की लीड अभिनेत्री पूजा बनर्जी को बदले जाने के बाद यह चर्चा में आया था। गर्भवती होने के बाद पूजा ब्रेक लेना चाहती थीं। बाद में परिधि शर्मा ने पूजा की जगह ली थी।

ये 5 शो भी हुए बंद
2019 में शुरू हुआ बहू बेगम भी इसी साल जनवरी 2020 में बंद हो गया। 2018 में आया जीजाजी छत पर हैं भी इस साल कोरोना काल में बंद हो गया। पॉपुलर शो कुल्फी कुमार बाजेवाला भी इसी साल फरवरी में अचानक ऑफ एयर हो गया। राम सिया से लव कुश और ये रिश्ते हैं प्यार के भी इसी साल ऑफ एयर हो गया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर