Trending TV news: Bigg Boss 15 में टूटी Karan Kundrra की हिम्मत, Zee Comedy Show में महफिल सजाएंगे Kumar Sanu

टीवी मसाला
भाग्य लक्ष्मी
Updated Oct 25, 2021 | 23:35 IST

Top TV Trending News: बिग बॉस 15 फेम करण कुंद्रा से लेकर कुमार सानू और निशांत भट्ट तक आज टीवी जगत से इन सितारों की खबरें छाई रहीं।

tv trending news today in hindi, karan kundrra to kumar sanu these celebs made headlines today
टीवी जगत की बड़ी खबरें 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 15 में करण कुंद्रा की टूटी हिम्मत।
  • जी कॉमेडी शो में महफिल सजाने आएंगे कुमार सानू।
  • इंडियाज बेस्ट डांसर 2 कंटेस्टेंट हनी सिंह की कहानी सुनकर दर्शक हुए भावुक।

TV Newsmakers Of The Day: टीवी जगत से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) फेम निशांत भट्ट (Nishant Bhatt) ने अपने बुरे वक्त के बारे में साझा किया है। बिग बॉस ओटीटी के बाद बिग बॉस 15 में भी निशांत भट्ट बेहतरीन गेम खेल रहे हैं। अपने मुश्किल वक्त के बारे में निशांत भट्ट ने साझा किया है। निशांत भट्ट ने बताया कि उनका एक उडीपी रेस्टोरेंट था जो उनके पिताजी चलाते थे। मगर उन्हें बिजनेस में घाटा होने लगा जिसकी वजह से उन्हें अपना यह रेस्टोरेंट बंद करना पड़ा था। जीविका के लिए उन्होंने एक साउथ इंडियन खाने का स्टॉल खोला था। वह स्कूल से आने के बाद अपने पिता की मदद किया करते थे। इस मुश्किल परिस्थिति में निशांत भट्ट ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने बताया कि वह इस परिस्थिति में वह इमोशनली मजबूत बन गए थे। निशांत भट्ट की स्ट्रगल स्टोरी सुनने के बाद उन्हें अपने फैंस से काफी सपोर्ट मिल रहा है।

बीमारी का शिकार हो गई थीं वाहबिज दोराबजी 

टीवी की जानी-मानी अदाकारा वाहबिज दोराबजी (Vahbiz Dorabjee) ने वर्ष 2013 में विवियन डिसेना के साथ सात फेरे लिए थे। मगर वर्ष 2017 में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। पति से तलाक लेने के बाद वह डायबिटीज का शिकार हो गई थीं। डायबिटीज की वजह से उनका स्वास्थ्य काफी खराब रहता था, मगर वक्त के साथ अब सब कुछ ठीक हो रहा है। वाहबिज दोराबजी ने बताया कि वक्त सबसे बड़ा मरहम है। वक्त के साथ उनकी जिंदगी में काफी सुधार हो रहा है।

कंटेस्टेंट हनी सिंह की कहानी सुनकर भावुक हुए जज 

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 (India's Best Dancer 2) में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। इन कंटेस्टेंट्स में से एक ट्रांस वुमन हनी सिंह (Honey Singh) भी हैं। हनी सिंह ने बताया कि ट्रांस वुमन होने की वजह से उनकी जिंदगी कभी आसान नहीं रही। हर पल लोगों ने उन्हें रिजेक्ट किया मगर उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता है। वह खुद पर गर्व महसूस करती हैं और डांस के फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती हैं। हनी सिंह की दुख भरी कहानी सुनकर शो के जज भी भावुक हो गए। 

जी कॉमेडी शो में महफिल सजाने आएंगे कुमार सानू

जी टीवी के पॉपुलर शो जी कॉमेडी शो (Zee Comedy Show) में कुमार सानू (Kumar Sanu) सेलिब्रिटी गेस्ट बनकर आने वाले हैं। कुमार सानू के आने से शो में महफिल सजने वाली है। कुमार सानू इस शो में चुराके दिल मेरा, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, लड़की बड़ी अंजानी है और कुछ कुछ होता है जैसे कई बॉलीवुड एवरग्रीन गाने गाने वाले हैं। वह फराह खान के साथ इस शो में ठुमके लगाते हुए भी नजर आएंगे। 

करण कुंद्रा की टूटी हिम्मत

बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में देखा गया था कि सलमान खान की खरी-खोटी सुनने के बाद करण कुंद्रा भावुक हो गए थे और उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ था। उन्होंने प्रतीक सहजपाल और जय भानुशाली से माफी भी मांगी थी। इसी बीच करण कुंद्रा की इस शो में हिम्मत टूटते हुए नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि 'मुझसे नहीं हो रहा है' जिसके बाद जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल उनका सहारा बने। अपने फेवरेट टीवी सेलिब्रिटी को इस तरह भावुक होता देख करण कुंद्रा के फैंस ने उनका साथ दिया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर