बालिका वधू सीजन 3 की तैयारी शुरू तो साथ निभाना साथिया-2 में नई एंट्री, शूटिंग पर लौटे नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा

TV Trending Top 3 Shows: बालिका वधू के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है। जल्द ही मेकर्स नए सीजन के साथ वापसी को तैयार हैं। इसी के साथ गुम है किसी के प्यार में के विराट और पाखी सेट पर लौट आए हैं...

TV Trending News balika vadhu 3 To Saath Nibhana Saathiya 2 Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
टीवी सेलेब्स। 
मुख्य बातें
  • बालिका वधू के ही मेकर्स नए सीजन के साथ वापसी को तैयार हैं।
  • इधर गुम है किसी के प्यार में के फैन्स के लिए भी खुशखबरी है।
  • सीरियल के लीड स्टार विराट और पाखी सेट पर लौट आए हैं।

बालिका वधू के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है। जल्द ही मेकर्स नए सीजन के साथ वापसी को तैयार हैं। बाल विवाह जैसे गंभीर मुद्दे पर बना ये टीवी शो जागरूकता लाने के लिए खूब चर्चा में रहा था। अब शो जल्द ही अपने सीजन 3 के साथ वापसी कर सकता है। अविका गोर स्टारर टीवी शो बालिका वधू में बाल विवाह जैसे संवेदनशील मुद्दे पर ध्यान खींचा गया था। शो में आनंदी का रोल निभाकर फेमस हुईं अविका गौर आज भी इस नाम से जानी जाती हैं। छोटे परदे पर सुपरहिट रहे बालिका वधू ने अपने 8 सक्सेसफुल साल पूरे किए थे। अब शो ने अपने तीसरे सीजन कमबैक के लिए चर्चा में है। पहले सीजन में आनंदी और जगिया की स्टोरी दिखाई गई थी। वहीं दूसरे सीजन में आनंदी की बेटी निंबोली पर फोकस किया गया था। अब आने वाले सीजन में मेकर्स कुछ नई कहानी को लेकर प्लान बना रहे हैं ताकि वो दर्शकों को फिर से एंटरटेन कर सकें। 

साथ निभाना साथिया-2 में हो रही नई एंट्री
टीवी की दुनिया से एक और रोमांचक अपडेट सामने आया है। जैसे कि साथ निभाना साथिया सीजन 2 शुरू से ही सुर्खियां बटोर रहा है।  Saath Nibhaana Saathiya 2 के जरिए एकबार फिर से गोपी बहू और कोकिला को पर्दे पर देखने मिला। हालांकि अब कहानी गहना और अनंत पर फोकस है। स्नेहा जैन और हर्ष नागर इन भूमिकाओं को निभा रहे हैं। वहीं साथ निभाना साथिया-2 ने हाल ही में 100 एपिसोड भी पूरे किए हैं। खैर, ऐसा लगता है जैसे एक और चुनौती दोनों का इंतजार कर रही है क्योंकि शो में जल्द ही एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। टीवी अभिनेता आदित्य रॉय की अब शो में एंट्री होने वाली है इसके साथ ही कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। अभिनेता, अनंत को अगवा करने की खूंखार योजना को अंजाम देते नजर आएंगे। इस शो में आदित्य की एंट्री के साथ मेलोड्रामा दिखाई देगा।

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने कोरोना को हराया
टीवी शो गुम है किसी से प्यार में के दो महत्वपूर्ण कलाकार पिछले कुछ समय से गायब हैं। विराट और पाखी उर्फ अभिनेता नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को कोरोना हो गया था। काफी समय से दोनों होम क्वारंटाइन हैं और शूटिंग से दूर हैं। अब आखिरकार, ऐश्वर्या और नील दोनों ने वायरस के खिलाफ लड़ाई जीत ली है। इसी के साथ दोनों ने गुम है किसी के प्यार में की शूटिंग फिर से शुरू भी कर दी है। शो के मुख्य किरदार विराट की अनुपस्थिति में निर्माताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि एक सीन के दौरान सई और विराट का वीडियो कॉल शूट किया गया था। अब, विराट और पाखी वापस आ गए हैं, हमें यकीन है कि दर्शकों को उनका वापस लौटना खूब पसंद आएगा। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर