TV Serial 2020: खतरों के खिलाड़ी से कहत हनुमान-दादी अम्मा मान जाओ तक, 2020 में शुरू होंगे ये 8 नए टीवी सीरियल

Upcoming Hindi TV Serial & Indian Reality Show 2020: नए साल में सिर्फ सास-बहू के ड्रामे वाले सीरियल ही नहीं बल्कि कई रियलिटी शोज भी आ रहे हैं। आइए नजर डालते हैं साल 2020 में शुरू होने जा रहे 8 टीवी सीरियल्स पर।

TV Serial & Indian Reality Shows List Release 2020 Going On Air Salman khan Bigg Boss To Khatron ke khiladi
2020 में शुरू हो रहे ये टीवी सीरियल।  |  तस्वीर साभार: Instagram

एक दिन बाद नया साल शुरू होने जा रहा है। साल 2020 में छोटे परदे पर सेलेब्स भी कई नए प्लान्स लेकर आ रहे हैं। जी हां, छोटे परदे पर टीवी सेलेब्स अपने फैन्स के लिए कई नए-नए एंटरटेनिंग प्रोग्राम लेकर आने वाले हैं। इसमें ना सिर्फ सास-बहू के ड्रामे वाले सीरियल्स होंगे बल्कि कई रियलिटी शोज भी शामिल हैं। आइए नजर डालते हैं उन टीवी सीरियल्स पर जो साल 2020 में शुरू होने जा रहे हैं...
कहत हनुमान- जय श्रीराम
टीवी पर जल्द सीरियल कहत हनुमान- जय श्रीराम शुरू होने वाला है। सीरियल में एकाग्र श्रीवास्तव छोटे हनुमान का रोल निभा रहे हैं। इसमें जितेन लालवानी, स्नेहा वाघ, सुदीप साहिर, मनीष वाधवा, तुषार चावला, राम यशवर्धन और रजत प्रेम सरस्वती अहम रोल में होंगे। सीरियल जनवरी 2020 में शुरू होगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kahathanumanjaishriram) on

नाटी पिंकी की लंबी लव स्टोरी
चाइल्ड आर्टिस्ट रिया शर्मा जल्द टीवी सीरियल नाटी पिंकी की लंबी लव स्टोरी लेकर आ रही हैं। सीरियल में रिया शुक्ला लीड रोल में हैं और इसकी पूरी कहानी भी उन्हीं के इर्द-गिर्द है। उनके कैरेक्टर का नाम पिंकी है। पिंकी की लंबाई कम होने की वजह से घरवाले उसकी शादी के लिए परेशान रहते हैं। लेकिन पिंकी खुशमिजाज लड़की है। ये सीरियल भी जनवरी 2020 में शुरू होगा। 


एक-दूजे के वास्ते-2
सीरियल 'एक दूजे के वास्ते' भी नए सीजन के साथ लौट रहा है। बहुत ज्यादा पसंद किया जाने वाला ये सीरियल भी छोटे पर्दे पर सीजन-2 के साथ वापसी करने को तैयार है। पहले सीजन में निकिता दत्ता और नमिक पॉल लीड रोल में नजर आए थे। अब 2020 में मेकर्स एक दूजे के वास्ते 2 लेकर आ रहे हैं। इसमें एक्टर मोहित कुमार और एक्ट्रेस कनिका कपूर लीड रोल में होंगे। 
दादी अम्मा मान जाओ 
छोटे परदे पर जल्द ही दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ नाम का नया टीवी सीरियल शुरू हो रहा है। सीरियल की कहानी पारिवारिक और नैतिक मूल्यों से इर्द-गिर्द होगी। इससे एक्ट्रेस सीमा बिस्वास नजर आएंगी। जो कि दादी का रोल निभा रही हैं। ये सीरियल भी 2020 में ऑनएयर होगा।


खतरों के खिलाड़ी
रोहित शेट्टी भी फिर एकबार टेलीविजन पर खतरों के खिलाड़ी लेकर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जनवरी में खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 ऑनएयर हो जाएगा। इसबार शो में करण पटेल, करिश्मा तन्ना, रानी चटर्जी सहित कई बड़े स्टार्स नजर आएंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@khatronkekhiladikhabri) on

इंडियाज बेस्ट डांसर
मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुईस जल्द इंडियाज बेस्ट डांसर लेकर आ रहे हैं। तीनों इसके जजेस होंगे। जल्द ही इसके ऑडीशन शुरू हो रहे हैं और फरवरी 2020 में ये रियलिटी शो ऑनएयर होगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@terence_here) on

कौन बनेगा करोड़पति
अमिताभ बच्चन के शो केबीसी को साल 2019 में खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। सीजन 11 को घर-घर पसंद किया गया। अब केबीसी का 12वां सीजन साल 2020 में आएगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@biggbossjassos) on

बिग बॉस-14
छोटे परदे का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस भी अपने नए सीजन के साथ वापसी करेगा। 2020 में मेकर्स बिग बॉस के 14वें सीजन को लॉन्च कर सकते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर