Urvashi Dholakia Bikini Photo: टीवी की 'असली कोमोलिका' ने ग्रीन बिकिनी में दिखाई हॉटनेस, शेयर की वेकेशन फोटो

टीवी मसाला
Updated Dec 09, 2019 | 22:52 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bikini Photo of Urvashi Dholakia: टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया इन दिनों गोवा में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक बिकिनी फोटो शेयर की है।

Urvashi Dholakia Bikini Photo: टीवी की 'असली कोमोलिका' ने ग्रीन बिकिनी में दिखाई हॉटनेस, शेयर की वेकेशन की फोटो
Urvashi Dholakia Bikini Photo: टीवी की 'असली कोमोलिका' ने ग्रीन बिकिनी में दिखाई हॉटनेस  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • गोवा में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं उर्वशी ढोलकिया
  • उर्वशी ने शेयर की बिकिनी में फोटो
  • वे आखिरी बार नच बलिए 9 में नजर आईं थीं

टीवी की कोमोलिका के रूप में अब भले ही हिना खान और आमना शरीफ को जाना जाता हो, लेकिन असली कोमोलिका अभी भी उर्वशी ढोलकिया को ही माना जाता है। सीरियल कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका के किरदार को उर्वशी ने बखूबी निभाया और आज भी उन्हें इस शो के लिए याद किया जाता है। उर्वशी छोटे पर्दे की नामी एक्ट्रेसेज में शुमार है।

उर्वशी छोटे पर्दे पर दिखे या नहीं, लेकिन वे सोशल मीडिया पर पूरी तरह से एक्टिव रहती हैं। उर्वशी का इंस्टाग्राम उनकी स्टाइलिश फोटोज से भरा पड़ा है। इन दिनों वे गोवा में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में उन्होंने बिकिनी में अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे बेहद हॉट लग रही हैं। यहां वे एक लाउंज चेयर पर लेटे हुए सेल्फी ले रही हैं। फोटो में उर्वशी एक ग्रीन बिकिनी में हॉट लग रही हैं। फोटो में वे अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@urvashidholakia9) on

इससे पहले उन्होंने गोवा की कुछ और फोटोज भी शेयर की हैं। जिनमें वे टीवी एक्ट्रेसेज नेहा सक्सेना और चारु मेहरा के साथ दिख रही हैं। इन्हीं के साथ वे गोवा में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। उर्वशी दो बच्चों क्षितिज और सागर की मां हैं, लेकिन इस उम्र में भी उनकी फिटनेस देखने लायक है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@urvashidholakia9) on

आपको बता दें कि आखिरी बार उर्वशी डांस रिएलिटी शो नच बलिए 9 में नजर आईं थीं। इस शो में उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड अनुज सचदेवा के साथ हिस्सा लिया था। वे ये शो तो नहीं जीत पाईं, लेकिन उनकी काफी तारीफ की गई थी। उर्वशी बिग बॉस 6 में भी दिख चुकी है, वे इस सीजन की विनर रही थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर