Vikas Gupta से लेकर Shweta Tiwari तक, पाई-पाई के मोहताज हो गए थे ये सेलेब्स, फिर साइन किया Bigg Boss

Bigg Boss 15: बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट विशाल कोटियन ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण वह इस शो का हिस्सा बने हैं। जानिए वह कंटेस्टेंट जिन्होंने आर्थिक तंगी के कारण साइन किया था बिग बॉस...

Bigg Boss 15
Vikas Gupta, Shweta Tiwari, Rimi Sen 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस में कई सेलेब्स आर्थिक तंगी के बाद आए थे।
  • विकास गुप्ता ने कहा था कि वह पैसों के कारण बिग बॉस के घर में आए थे।
  • रिमी सेन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बिग बॉस के लिए उन्हें दो करोड़ रुपए मिले थे।

मुंबई. बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट विशाल कोटियान ने कहा है कि वह पैसों के लिए इस शो में आए हैं। अफसाना खान से लड़ाई के बाद विशाल ने जय भानुशाली को कहा कि वह अपने 70 साल के पिता को छोड़कर शो में पैसों के लिए हिस्सा लेने आए हैं। बिग बॉस में इससे पहले भी कई कंटेस्टेंट आर्थिक तंगी के कारण शो का हिस्सा बने थे। 
 
बिग बॉस के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले विकास गुप्ता ने शो में पैसों के कारण हिस्सा लिया था। विकास सीजन 11 के बाद सीजन 14 में भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे। विकास गुप्ता ने घर के अंदर अर्शी खान को बताया कि वह पैसों के लिए दोबारा शो में आए हैं। वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। इस कारण वह शो जीतकर मोटी रकम कमाना चाहते थे। 

Bigg Boss 14: Vikas Gupta refuses to use his joker card and leaves the house; saves Devoleena Bhattacharjee from eviction - Times of Indiaरिमी सेन और श्वेता तिवारी 
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन बिग बॉस के 9वें सीजन की कंटेस्टेंट थीं। रिमी सेन को दो करोड़ रुपए मिले थे। एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने ये शो पैसों के कारण से किया था। रिमी सेन के अलावा बिग बॉस सीजन 4 की विनर रही श्वेता तिवारी भी पैसों के लिए बिग बॉस के घर में गई थीं। श्वेता ने कहा था कि जब उन्होंने बिग बॉस में हिस्सा लिया तब उनकी बेटी नौ साल की थीं। इस पैसों से उन्होंने अपनी बेटी की परवरिश की थी।

Rimi Sen in Bigg Boss 9 Double Trouble | The Times of India

Bigg Boss" Bigg Boss 4 Grand Finale (TV Episode 2011) - Shweta Tiwari as Self - Contestant - IMDb

दीपिका कक्कड़ और उर्वशी ढोलकिया
बिग बॉस सीजन 12 की विनर दीपिका कक्कड़ ने भी शो पैसों के लिए साइन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका कक्कड़ को हर हफ्ते 15 लाख रुपए दिए गए थे। दीपिका ने बताया था कि ये शो उन्होंने अपने परिवार को सपोर्ट करने के लिए किया था। 

HT Entertainment on Twitter: "Bigg Boss 12 finale: Dipika Kakar wins Salman Khan's show, Sreesanth is BB12's first runner-up https://t.co/X4WlFGWgny… https://t.co/IG49RQMOzO"

She's Boss - Glossary News - Issue Date: Jan 28, 2013

बिग बॉस सीजन 6 की विनर रही उर्वशी ढोलकिया ने भी ये रिएलिटी शो पैसों के लिए किया था। उर्वशी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि इन पैसों से उन्हें अपने बच्चों की परवरिश और उन्हें सेटल करने में मदद मिली थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर