Bigg Boss कंटेस्टेंट और जमाई राजा के एक्टर Vishal Karwal ने की शादी, अब गोवा में सेटल होने की प्लानिंग

Bigg Boss fame Vishal Karwal Wedding: 19 साल पहले जिससे किया प्यार फिर किया ब्रेकअप। अब उसी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ टीवी एक्टर ने लिए सात फेरे...

Bigg Boss fame TV Actor Vishal Karwal ties the knot with Hometown friend Heena
विशाल करवाल 
मुख्य बातें
  • टीवी एक्टर विशाल करवाल ने 28 अक्टूबर को शादी कर ली है।
  • विशाल ने अपनी पुरानी दोस्त हीना को हमसफर चुना है।
  • हीना, विशाल करवाल के होमटाउन हिमाचल प्रदेश से ही हैं।

प्रसिद्ध टीवी अभिनेता विशाल करवाल के फैन्स के लिए खुशखबरी है। जानकारी के मुताबिक विशाल करवाल ने 28 अक्टूबर को शादी कर ली है। बिग बॉस-6 में नजर आ चुके विशाल करवाल ने अपनी पुरानी दोस्त हीना को हमसफर चुना है। हीना, विशाल करवाल के होमटाउन हिमाचल प्रदेश से ही हैं। कपल की शादी भी होमटाउन पालमपुर में हुई, जिसमें चुनिंदा फ्रेंड्स-फैमिली मेंबर्स मौजूद रहे। कोरोना वायरस की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, 35 साल के विशाल करवाल शादी ने आगे बढ़ाने का फैसला किया था। लेकिन अभिनेता की फैमिली और होने वाली पत्नी के परिवार ने मिलकर इसे तय तारीख पर की करने का फैसला लिाया।

26 अक्टूबर को शगुन के साथ विशाल करवाल और हीना की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हुए। उसके बाद अगले दिन यानि 27 अक्टूबर को मेहंदी सेरेमनी रखी गई। शादी के दिन ही हल्दी की रस्म हुई।

सामने आई वेडिंग फोटो में भी कपल एकसाथ बेहद खूबसूरत दिख रहा है। हीना ने दुल्हन लुक के लिए गोल्डन लहंगा चुना है इसके साथ पहाड़ी नथ पहनी है। दूसरी ओर विशाल ने सफेद और गुलाबी रंग की शेरवानी पहनी है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग के तौर पर पिंक पगड़ी पहनी। दोनों की जोड़ी एकसाथ बेहद प्यार दिख रही है। 

19 साल पहले किया था एक-दूसरे को डेट
ईटाइम्स टीवी से बात करते हुए विशाल ने बताया कि दोनों ने 2001 में कुछ टाइम तक एक-दूसरे को डेट किया था। बाद में जब एक्टिंग करियर के लिए विशाल मुंबई आ गए तो दोनों का रिलेशनशिप खत्म हो गया। हालांकि 18 साल बाद हीना के जन्मदिन पर दोनों की फिर से मुलाकात हुई। विशाल और हीना इस तरह से दो दशकों से एक-दूसरे को जानते हैं। 


अभिनेता विशाल करवाल और हीना करीब एक महीने के लिए बाली हनीमून पर जाने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा दोनों का गोवा में सैटल होने का भी प्लान किया है। आपको बता दें, विशाल ने एमटीवी रोडीज, फियर फैक्टर जैसे रियलिटी शोज के साथ भाग्यविधाता, जमाई राजा, रंगरसिया और परमवतार श्री कृष्ण जैसे शोज भी किए हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर