[VIDEO] मॉडर्न दुल्हन की ये कैसी पोशाक? Anup Jalota संग फोटो के बाद Jasleen Matharu यूं चलीं ससुराल!

Jasleen Matharu Bride Look VIDEO: टीवी एक्ट्रेस जसलीन मथारू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह दुल्हन की ड्रेस के साथ शॉर्ट्स पहने हुए नजर आ रही हैं।

Jasleen Matharu
जसलीन मथारू  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जसलीन मथारू ने शादी की ड्रेस में लहंगे की जगह पहने शॉर्ट्स
  • अनूप जलोटा के साथ तस्वीर के बाद मिक्स लुक में शेयर किया वीडियो
  • सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- 'मैं चली ससुराल'

मुंबई: बिग बॉस 12 फेम जसलीन मथारू सोशल मीडिया पर एक अच्छा फैन बेस बनाने में कामयाब रही है। वह लगातार वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और बताती रहती हैं कि उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है। जाने-माने गायक अनूप जलोटा के साथ दूल्हा-दुल्हन के रूप में एक तस्वीर पोस्ट करने के बाद, जसलीन एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं।

अब, जसलीन ने फैंस को एक आधुनिक दुल्हन के रूप में अपने लुक की एक झलक दिखाते हुए वीडियो साझा किया है। वीडियो में गायक को लहंगे के जगह शॉर्ट्स पहनकर घूमते हुए देखा जा सकता है। इंस्टाग्राम पर, जसलीन मथारू ने अपना अनोखा दुल्हन लुख शेयर करते हुए लिखा, 'मैं चली ससुराल।' बिग बॉस 12 फेम द्वारा साझा किए गए वीडियो में उदित नारायण का गीत 'जा बेटी ससुराल तू' बैंकग्राउंड में सुनाई दे रहा है।

वीडियो में, जसलीन को आधुनिक पोशाक वाली दुल्हन के रूप में देखा जा सकता है। उन्होंने लाल कढ़ाई वाला लहंगा ब्लाउज पहना है और अनोखा लुक पाने के लिए लहंगे की जगह उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स का विकल्प चुना है। इसके अलावा जसलीन ने अपने लुक को पूरा करने के लिए दुपट्टे और ज्वैलरी का भी इस्तेमाल किया।

नीचे जसलीन मथारू का वीडियो देखें:

कई फैंस लाइक करते हुए जसलीन के लुक को पसंद कर रहे हैं जबकि कुछ ने इसकी आलोचना भी की है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'भारतीय संस्कृति का अपमान न करें।'

बिग बॉस के सीजन 12 में जसलीन अनूप जलोटा के साथ बिग बॉस के घर में पहुंची थीं और दोनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहे थे। शो में दोनों को एक कपल के रूप में दिखाया गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर