TV Celebs Diwali Plan: दिवाली पर किस टीवी स्टार का क्या है प्लान? परिवार से दूर यूं त्योहार मनाएंगे सेलेब्स

TV Celebs Plan for Diwali: बहुत से आम लोगों की तरह टीवी स्टार भी इस दिवाली अपने परिवार से दूर रहकर त्योहार मनाने वाले हैं। यहां जानिए किस टीवी कलाकार का क्या प्लान है।

TV Celebs celebration on Diwali
टीवी सेलेब्स का दिवाली सेलिब्रेशन  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दिवाली पर वायरस ने टीवी की हस्तियों को अपनों से किया दूर
  • संक्रमण के डर से अपनों से दूर सेलिब्रेट करेंगे त्योहार
  • यहां जानिए दीपावली 2020 के लिए किस टीवी सेलेब का क्या प्लान है

TV Celebs Diwali celebrations: दीपावली का त्यौहार आ चुका है, हर साल यह त्यौहार हम अपने घर अपनों के साथ मिलकर मनाते हैं। लेकिन कोरोनावायरस महामारी की वजह से इस बार शायद सब के नसीब में अपनों के साथ दीपावली मनाना नहीं लिखा है। संक्रमण के डर से इस बार की दीपावली में जो जहां है वहीं रुक कर यह त्यौहार सेलिब्रेट करेगा।

कोरोना वायरस से लगे लॉकडाउन की वजह से कई महीनों तक भारतीय सिनेमा और टेलीविजन उद्योग बंद पड़ा था। हालांकि, अब उन्हें दोबारा खोल दिया गया है और इस वजह से सभी कलाकारों के ऊपर काम का बोझ कुछ ज्यादा ही है। इसलिए कुछ कलाकार ऐसे हैं जो इस बार की दीपावली अपने परिवार और घर से दूर अकेले ही मनाएंगे।

शिवांगी जोशी:

Shivangi Joshi Diwali celebration

शिवांगी जोशी देहरादून की रहने वाली हैं लेकिन इस बार वह दीपावली मनाने अपने घर नहीं जा रही हैं। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है शिवांगी ने इस बार वीडियो कॉल के जरिए अपने परिवार के साथ दीपावली बनाने की तरकीब सोची है। शिवांगी जोशी को हम यह रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा के नाम से भी जानते हैं।

अनिरुद्ध दवे:
अनिरुद्ध दवे इस बार अपने माता पिता के साथ दीपावली मनाने जयपुर नहीं जा रहे हैं। अनिरुद्ध इस वक्त अपने सीरियल लॉक डाउन की लव स्टोरी के शूट में व्यस्त हैं। हालांकि, उनके पास जयपुर ना जाने का एक कारण यह भी है कि उनकी वाइफ प्रेगनेंट हैं।

रति पांडे:

सीरियल शादी मुबारक हो काम करने वाली रति पांडे पटना की रहने वाली है लेकिन इस दीपावली को वह अपने घर सबके साथ यह त्यौहार मनाने नहीं जा रही हैं। इसके पीछे का कारण है उनका शूटिंग में बिजी हो ना। रति इस वक्त देवी आदि पराशक्ति की शूटिंग में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं।

अरुन मंडोला:
दिल्ली के अरुन मंडोला इस बार अपने घर दीपावली मनाने नहीं जा रहे हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है जब दीपावली को अरुन अपने परिवार के साथ अपने घर नहीं हैं। अरुन की शूटिंग दीपावली के एक दिन पहले और दीपावली के ठीक दूसरे दिन भी है। इस वजह से अरुन इस बार दिल्ली की दिवाली मिस करेंगे।

यशा रूघानी:
टीवी सीरियल मुस्कान में मुख्य भूमिका निभाने वाली यश इस बार दीपावली मनाने अपने होम टाउन राजकोट नहीं जा रहे हैं। यशा कहती हैं कि वह हर साल दीपावली अपने घर मनाती हैं। लेकिन इस बार कोरोनावायरस और काम में व्यस्त होने के चलते वह दीपावली मनाने अपने घर नहीं जा रही हैं।

सिंबा नागपाल:
सिंबा नागपाल, शक्ति अस्तित्व के एहसास की, टीवी सीरियल फिलहाल काम कर रहे हैं। सिंबा इस बार दीपावली मनाने अपने घर दिल्ली नहीं जा रहे हैं। शूटिंग के चलते सिंबा इस बार मुंबई में ही दीपावली सेलिब्रेट करेंगे।


रेहाना पंडित:

रेहाना पंडित श्रीनगर से हैं, रेहाना इस बार दीपावली मनाने श्रीनगर अपने परिवार के पास नहीं जा रही हैं। इस बार रेहाना शूटिंग में व्यस्त है जिसके चलते वह घर नहीं जा रही हैं। हालांकि, कोरोनावायरस के फैलते संक्रमण के चलते भी रेहाना इस बार जहां है वहीं रहना सेफ समझती हैं।

चांदनी शर्मा:
इश्क में मरजावां 2 की कलाकार चांदनी शर्मा इस बार दीपावली मनाने अपने घर हिमाचल प्रदेश नहीं जा रही हैं। चांदनी फिलहाल अपनी शूटिंग में बिजी हैं। हालांकि, चांदनी मुंबई में भी बेहतरीन तरीके से दीपावली सेलिब्रेट करेंगी।

शहजादा धामी:
शहजादा धामी जिन्हें यह जादू है जिन का सीरियल से जाना जाता है, वह इस बार दीपावली मनाने अपने घर लुधियाना नहीं जा रहे हैं। शहजादा इस बार शूटिंग में बिजी होने के कारण अपने घर दीपावली मनाने नहीं जा पा रहे हैं।

तरुण खन्ना:

तरुण को हाल ही में देवी आदि पराशक्ति टीवी सीरियल में देखा गया था। कोरोनावायरस के चलते तरुन ने इस बार दिल्ली जाकर अपनी दीपावली सेलिब्रेट करने का प्लान कैंसिल कर दिया है। तरुन इस बार अपने मुंबई के नए घर में दीपावली मनाएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर