Ramayan Unknown Fact: जब सांप के डर से भाग खड़े हुए थे 'राम और सीता', रामायण के सेट पर हुई थी ये दिलचस्‍प घटना

Ramayan Unknown Facts: रामायण में सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने बताया कि एक बार सेट पर कुछ ऐसा हुआ था कि राम और सीता डरकर भाग गए थे। जानें क्या है ये किस्सा।

Still From Ramanand Sagar Ramayan
Still From Ramanand Sagar Ramayan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जब सेट पर डर कर भाग गए थे रामायण के राम और सीता
  • जिस पेड़ के नीचे शूटिंग कर रहे थे राम- सीता उसपर था सांप
  • सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

लॉकडाउन के समय टेलिविजन पर कई पुराने शोज का फिर से प्रसारण किया जिसमें रामानंद सागर की रामायण भी शामिल है। शो को बहुत पसंद किया गया और इसे दर्शकों का इतना प्यार मिला कि इसने टीआरपी के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।

'सीता' ने बताया दिलचस्प किस्सा

रामायण के प्रसारण के दौरान इसके किरदारों और शो से जुड़े कई दिलचस्प किस्से- कहानियां सामने आ रहे हैं। रामायण में सीता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने अब एक मजेदार किस्सा शेयर किया है। दीपिका ने सोशल मीडिया पर सेट की फोटो शेयर की जिसमें वो राम और लक्ष्मण संग एक पेड़ के नीचे बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने इस फोटो को पोस्ट कर बताया कि जिस पेड़ के नीचे वो शूटिंग कर रहे थे उसपर बड़ा सांप बैठा हुआ था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on

इस वजह से भाग गए थे सब

दीपिका ने इस फोटो को शेयर कर लिखा, 'ये कहानी है इस सीन के पीछे की। हम सूट में बिजी थे और अपनी लाइनें याद कर रहे थे। वो दिन भी आम दिनों की तरह ही था और जब शूट पूरा हो गया तब हमारा कैमरामैन अजीत नायक हमारे पास और हमसे यह जगह खाली करने और उस पेड़ के नीचे ना खड़े होने के लिए कहा। हम सब सोच रहे थे कि जल्दी क्या है। उन्होंने टेक्नीशियन को जगह खाली करने के लिए कहा। सागर साब (रामानंद सागर) सोच रहे थे कि क्या हुआ। तभी अजीत नायक ने पेड़ पर एक बड़े सांप की तरफ इशारा किया जिसके बाद हम सब भाग गए।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on

दो बेटियों की मां हैं दीपिका 

मालूम हो कि दीपिका अक्सर सोशल मीडिया पर शो की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इसके साथ ही बीते दिनों वो अपनी शादी की कुछ तस्वीरें और अपनी बेटियों की फोटोज भी पोस्ट कर चुकी हैं। बता दें कि दीपिका ने श्रृंगार बिंदी और टोज कॉस्मेटिक्स के मालिक हेमंत टोपीवाला से शादी की थी, दोनों की दो बेटियां निधि और जूही टोपीवाला हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर