Divyanka Tripathi House: बेहद खूबसूरत है दिव्यांका त्रिपाठी का ये 4BHK अपार्टमेंट, देखें घर की तस्वीरें

Divyanka Tripathi House Photos: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इस साल फरवरी में अपने पति विवेक दहिया संग नए 4BHK अपार्टमेंट में शिफ्ट हुई थीं। देखें उनके घर के अंदर की खूबसूरत तस्वीरें।

Divyanka Tripathi House Photo
Divyanka Tripathi House Photo  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बेहद खूबसूरत है दिव्यांकी त्रिपाठी का 4BHK अपार्टमेंट
  • इस साल पति विवेक दहिया संग नए घर में शिफ्ट हुई थीं दिव्यांका
  • देखें दिव्यांका के घर के अंदर की खूबसूरत तस्वीरें

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। दिव्यांका ने वैसे तो कई सीरियल्स में काम किया है लेकिन उन्हें पहचान मिली शो 'ये है मोहब्बतें' से। शो में दिव्यांका ने इशिता भल्ला का रोल निभाया था जिसे काफी पसंद किया गया और इस शो ने उन्हें घर- घर में पहचान दिलाई।

4BHK अपार्टमेंट में हुए शिफ्ट

दिव्यांका ने एक दशके से ज्यादा समय से मुंबई में रह रही हैं। पहले वो एक कमरे के अपार्टमेंट में रहती थीं लेकिन साल 2016 में शादी के बाद वो अपने पति व एक्टर विवेक दहिया संग गोरेगांव में 3BHK फ्लैट में शिफ्ट हो गईं। इसके बाद पिछले साल दोनों ने लोखंडवाला में आलीशान 4BHK फ्लैट खरीदा और इस साल फरवरी में यहां शिफ्ट हो गए।

इतना बड़ा है घर

दिव्यांका और विवेक त्रिपाठी का ये अपार्टमेंट 1260 स्क्वायर फीट में बना हुआ है। जो बेहद खूबसूरत भी है। दोनों अक्सर अपने घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते रहते हैं। इस खूबसूरत घर से पहले साल 2018 में उन्होंने मर्सिडीज कार खरीदी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Vivek Dahiya (@vivekdahiya) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

2016 में की थी शादी

दिव्यांका त्रिपाठी ने 16 जनवरी 2016 को ये है मोहब्बते के अपने को- एक्टर विवेक दहिया से सगाई की थी। इसके बाद 8 जुलाई 2016 को भोपाल में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। मालूम हो कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर खुद से जुड़े पोस्ट करते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर दिव्यांका के 12.4 मिलियन यानी करीब 1 करोड़ 20 लाख फॉलोअर्स हैं तो वहीं विवेक के 1.6 मिलियन यानी 16 लाख फॉलोअर्स हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर