Ye Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler:छह महीने आगे बढ़ेगी ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी, जेल से बाहर आएगी सीरत

Ye Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में बड़ा लीप आने जा रहा है। सीरियल की कहानी छह महीने आगे बढ़ रही है। जानिए क्या है फिल्म की कहानी...

Ye Rishta Kya Kehlata Hai
Ye Rishta Kya Kehlata Hai  
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिलचस्प मोड़ आने जा रहा है।
  • शो की कहानी छह महीने आगे बढ़ेगी।
  • कार्तिक लंदन से वापस मुंबई लौट आएंगे।

मुंबई. टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी छह महीने आगे बढ़ने वाली है। कार्तिक लंदन से मुंबई वापस आ गए हैं। शो से मोहसीन खान और शिवांगी जोशी का नया लुक सामने आया है। 

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक किसी तरह से सीरत को जमानत में बाहर ले आते हैं, लेकिन वह गोयंका विला को छोड़ देती हैं। वह कार्तिक पर बोझ बनना नहीं चाहती हैं। छह महीना बाद कार्तिक जो लंदन में थे, वापस मुंबई लौट आते हैं। कार्तिक की लाइफ बदल जाती है लेकिन, वह सीरत की परवाह करता है और उसे ढूंढने की कोशिश करेगा।   

Handsome hunk

नई जगह पर शिफ्ट हुई सीरत 
सीरत अब नई जगह पर शिफ्ट हो गई हैं। उसका नाम बदलकर सिमरन हो गया है। वह एक बूढ़े कपल के साथ रह रही हैं। वह उनके घर का काम कर रही हैं और बतौर केयरटेकर उनके साथ हैं। हालांकि, अफवाहों के मुताबिक सिमरन सीरत नहीं बल्कि नायरा है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि शो में क्या नए ट्विस्ट आने वाले हैं। 

Charming looks

जेल से छुड़ाने की कोशिश कर रहा है कार्तिक
ये रिश्ता क्या कहलाता है के मौजूदा ट्रैक की बात करें तो कार्तिक फिलहाल सीरत को जेल से छुड़ाने की कोशिश कर रहा  है। मनीष चाहता है कि कार्तिक इस केस से तब तक दूर रहे जब तक सीरत छूट नहीं जाती। 

मनीष उससे शहर छोड़कर जाने के लिए कहता है। कार्तिक उससे कहता है कि उसने रणवीर और मौरी को वादा किया है कि वह सीरत का ख्याल रखेगा। वह उसे अकेले लड़ने के लिए नहीं छोड़ सकता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर