Karan Patel Daughter: ये है मोहब्बतें फेम करण पटेल ने शेयर की बेटी की पहली फोटो, लिखा ये खास मैसेज

टीवी मसाला
Updated Dec 26, 2019 | 10:44 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Karan Patel Ankita Bhargava Daughter First Picture: करण पटेल ने अपनी 10 दिन की बेटी की पहली फोटो शेयर की है। तस्वीर में करण और अंकिता न्यूबॉर्न बेबी की गोद में लिए नजर आ रहे हैं...

Karan Patel Ankita Bhargava Shares First Picture Of Their Daughter Mehr on Christmas
करण पटेल और अंकिता भार्गव।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • करण पटेल और अंकिता भार्गव की शादी साल 2015 में हुई थी।
  • शादी के चार साल बाद दोनों के घर नन्हीं परी आई हैं।
  • करण ने अब बेटी मेहर की पहली तस्वीर शेयर की है।

ये है मोहब्बतें के एक्टर करण पटेल और उनकी पत्नी अंकिता भार्गव(टीवी एक्ट्रेस) एक बच्ची के पेरेंट्स बन गए हैं। करण की पत्नी अंकिता ने 14 दिसंबर को मुंबई के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। करण ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने लिखा था, 'आप सभी के आशीर्वाद ने हमारी दुनिया को सुंदर बना दिया है, हमारे सभी शुभचिंतकों का हार्दिक धन्यवाद। #RabbDiMehr।' अब करण पटेल ने क्रिसमस पर बेटी की पहली तस्वीर शेयर करते हुए अपनी नन्ही राजकुमारी मेहर की एक झलक दिखाई है।
जी हां, करण ने अपनी 10 दिन की बेटी की पहली फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में करण और अंकिता न्यूबॉर्न बेबी की गोद में लिए नजर आ रहे हैं। पूरी पटेल फैमिली ने इस दौरान क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए रेड एंड वाइट कलर कॉम्बीनेशन के कपड़े पहने हैं। साथ ही करण पटेल और अंकिता भार्गव ने इस फोटो से फैन्स को क्रिसमस की बधाई दी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@karan9198) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@karan9198) on


करण पटेल की पत्नी अंकिता ने इसबार अपनी प्रेग्नेंसी को सीक्रेट रखा था। अंकिता भार्गव साल 2018 में भी प्रेग्नेंट थीं लेकिन उनका मिसकैरिज हो गया था। इसी वजह उन्होंने इसे सीक्रेट रखा था। हालांकि, डिलीवरी के बाद दोस्त हॉस्पिटल में अंकिता और करण पटेल को बधाई देने के लिए पहुंच गए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ankzbhargava) on

आपको बता दें कि करण और अंकिता की शादी साल 2015 में गुजराती रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के चार साल बाद दोनों के घर नन्हीं परी आई हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर