ये रिश्ता क्या कहलाता है, 11 मई 2022: नई बहू अक्षरा का हुआ अपमान, ससुर ने खड़ा किया नया बखेड़ा

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 11 मई 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है का आगामी एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है। शादी‌ के दौरान अक्षरा का भारी अपमान होगा वहीं अभिमन्यु घर पहुंचते ही उसे छोड़कर चला जाएगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai TV Serial Update, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Serial Update 11 May 2022
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 
मुख्य बातें
  • ससुराल में होने वाला है अक्षरा का बुरा हाल।
  • हर्षवर्धन खड़ा करने वाला है नया बखेड़ा।
  • अक्षरा को छोड़कर चला जाएगा अभिमन्यु।

ये रिश्ता क्या कहलाता है 11 मई 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है छोटे पर्दे पर राज कर रहा है। लोगों को इस टीवी सीरियल की कहानी बहुत पसंद आ रही है। आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि शादी के बाद जब अक्षरा अपने ससुराल जाएगी तो वहां घर में उसका शानदार तरीके से स्वागत किया जाएगा। वहीं, अक्षरा का ससुर शादी के रस्म के बीच में नया बवाल खड़ा कर देगा। इतना ही नहीं बल्कि जैसे ही अक्षरा और अभिमन्यु शादी के बाद घर जाएंगे वैसे ही अभि अक्षू को छोड़कर चला जाएगा। इस टीवी सीरियल में एक नहीं बल्कि कई जबरदस्त ट्विस्ट आने वाले हैं।

Also Read: अनुपमा 11 मई 2022 एपिसोड अपडेट: अनुपमा की तरह बा भी करेंगी दूसरी शादी? समर की जिंदगी में नई लड़की ने दी दस्तक 

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि नील अपनी भाभी अक्षरा का चुराया हुआ सैंडल वापस कर देगा। इसके साथ वह बड़े ही प्यार से अपनी भाभी को सैंडल पहनाएगा और उसके लिए वाह वाह राम जी गाने पर डांस करेगा। यह सब देखकर अक्षरा इमोशनल हो जाएगी। वहीं, शादी की रस्म के बीच हर्षवर्धन सबको डॉक्टर्स‌ के एक कॉन्फ्रेंस में चलने के लिए कहेगा। हर्षवर्धन की बात गोयंका परिवार को बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगी। अभिमन्यु के मना करने के बाद भी हर्षवर्धन सबको कॉन्फ्रेंस में लेकर जाएगा जहां मौजूद लोग शराब पी रहे होंगे। यह सब देख कर मिमी को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा।

Also Read: लाॅकअप शो में अपनी जर्नी को लेकर पायल रोहतगी ने कहा ये,‌ बताया कौन सी हैं शो की सबसे अच्छी और बुरी यादें 

इसके बाद यह देखा जाएगा कि लोग नई बहू अक्षरा को ताने मारेंगे। हर्ष और महिमा से बात करते हुए लोग यह कहेंगे कि अभिमन्यु तो इतना बड़ा डॉक्टर है उसे तो कोई भी अच्छी डॉक्टर शादी के लिए मिल जाती। जिसके बाद महिमा भी लोगों के सामने अक्षरा को ताना मारती है। आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि विदाई के बाद जब अक्षरा बिरला परिवार में आएगी तब वहां का गेट बंद होगा। इसके बाद अभिमन्यु यह कहेगा कि उसका पूरा परिवार डॉक्टरों का परिवार है और उनके लिए सबसे पहले मरीज होते हैं। इसके बाद वह अक्षरा को छोड़कर चला जाएगा। अब यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि आखिर अभिमन्यु अक्षरा को छोड़ कर कहां जाएगा।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर