ये रिश्ता क्या कहलाता है, 13 जून 2022 एपिसोड अपडेट:मंजरी को हर्ष के खिलाफ भड़काती है अक्षरा, क्या होगा तलाक

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 13 जून 2022 एपिसोड अपडेट: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में मंजरी को हर्ष के खिलाफ भड़काती है अक्षरा। अभिमन्यु कराएगा दोनों के बीच तलाक। जानिए क्या हुआ ये रिश्ता क्या कहलाता है में...

Ye Rishta Kya Kehlata Hai 13 June 2022
Ye Rishta Kya Kehlata Hai 
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा मंजरी को समझाती है।
  • हर्ष से अलग होने के लिए मना कर देती है मंजरी।
  • अक्षरा पर आरोप लगाती है मंजरी।

ये रिश्ता क्या कहलाता है 13 जून 2022 एपिसोड अपडेट: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में अक्षरा और मंजरी अस्पताल पहुंचते हैं। हर्ष महिला और आनंद से कहते हैं कि मंजरी उसकी बात नहीं टाल सकती है। अक्षरा मंजरी से बात करती हैं। मंजरी अक्षरा से कहती हैं हर्ष को उसकी जरूरत है। अक्षरा कहती है कि हर्ष उसे तभी याद करता है। अक्षरा कहती हैं कि मंजरी को अपने आत्म सम्मान का भी ख्याल रखना होगा। वहीं, अभिमन्यु सोचता है कि हर्ष ने उसे इस कारण कॉल किया ताकि किसी चीज के लिए मंजरी पर दबाव डालने के लिए फोन किया है।     
अभिमन्यु अक्षरा पर आरोप (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai full episode) लगाता है कि वह मंजरी को रोकने के बजाए उसका साथ दे रही हैं। अभिमन्यु गुस्से में आ जाता है। अक्षरा मंजरी को समझाने की कोशिश करती हैं कि वह गलत कर रही हैं। मंजरी कुछ भी सुनने से इंकार कर देती हैं। वह कहती हैं कि हर्ष को उसकी जरूरत है। वह काफी खुश है कि हर्ष इतने दिन बाद उसके पास वापस लौटकर आया है। वह अक्षरा से साफ कहती हैं कि उसका रास्ता न रोके। अक्षरा कहती है जो भी हो रहा है उसके लिए केवल हर्ष ही जिम्मेदार है। वह अक्षरा पर सभी परेशानियों के लिए जिम्मेदार ठहराती हैं। 

Ye Rishta Kya Kehlata Hai

Also Read: YRKKH: मंजरी देगी हर्षवर्धन को तलाक, अभिमन्यू ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में लिया बड़ा फैसला

मंजरी अक्षरा पर लगाती है आरोप (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai episode update)

मंजरी अक्षरा से कहती है कि अगर उसने सच नहीं बताया होता, तो चीजें काफी अलग होती। वह अक्षरा से कहती हैं कि उसके मामले में दखल देना बंद कर दें। हर्ष, आनंद और महिमा मंजरी का इंतजार करते हैं। आनंद और माहिमा कहते हैं कि क्या होगा अगर मंजरी उनके साथ नहीं आई। हर्ष कहता है कि मंजरी उन्हें धोखा नहीं दे सकती है। वह कहता है कि बिरला अस्पताल को उनकी जरूरत है। वहीं, उन्हें भी अस्पताल की जरूरत है। अक्षरा और अभिमन्यु मंजरी को वापस लाते हैं। वह बैचेन होने लगती है। वह उसे समझाते हैं कि उसे शर्म महसूस करने की जरूरत नहीं है। उसने कुछ गलत नहीं किया है।

Ye Rishta Kya Kehlata Hai

क्या होगा हर्ष-मंजरी का तलाक (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 13 June 2022)
अक्षरा अभिमन्यु से बात करने की कोशिश करती हैं। नील रोकता है पूछता कि हर्ष क्या वापस लौटा। नील हर्ष को पापा कहता है। अभिमन्यु सोचता है कि हर्ष को पापा कहलाने का कोई हक नहीं है। नील अक्षरा से पूछता है उसने कुछ गलत कहा है क्या। अक्षरा कहती है  कि वह उसका फैसला है कि वह रिश्ता रखना चाहता है या नहीं नील हंसने लगता है।

हर्ष गुस्सा होता है कि मंजरी अस्पताल नहीं आई। मंजरी समझाने की कोशिश करती है कि वह अस्पताल आ रही थी। हर्ष को मंजरी से शादी करने के लिए पछतावा हो रहा है। अभिमन्यु गुस्सा हो जाता है और कहता है कि वह खुद हर्ष को तलाक देगी। मंजरी और सभी शॉक रह जाते हैं। मंजरी हर्ष को छोड़ने से इंकार कर देती है।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर