अभिमन्यु की एक गलती और अक्षरा खो देगी अपनी आवाज? जानें YRKKH में अब आएगा कौन सा ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: ये रिश्ता क्या कहलाता है का आगामी एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है। अभिमन्यु की एक गलती से अक्षरा का भारी नुकसान हो सकता है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode Twist And Spoiler Written Update In Hindi, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert Abhimanyu's One Mistake And Akshara Can Lose Her Voice
ये रिश्ता क्या कहलाता है  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट।
  • मौत से जंग लड़ रही है अक्षरा।
  • अभिमन्यु की एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: छोटे पर्दे का पॉपुलर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) है दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब हुआ है। अक्षरा, अभिमन्यु और आरोही का लव ट्रायंगल दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। ये रिश्ता क्या कहलाता है के पिछले एपिसोड में देखा गया कि आरोही को समझाने के लिए अक्षरा उसका पीछा करती है। आरोही का पीछा करने की वजह से अक्षरा का एक्सीडेंट हो जाता है। इस रोड एक्सीडेंट की वजह से अक्षरा की हालत काफी नाजुक हो जाती है। वहीं, अक्षरा का केस अभिमन्यु के पास आता है। जैसे अभिमन्यु को पता चलता है की अक्षरा का एक्सीडेंट हो गया है और उसे उसका ऑपरेशन करना है, तब वह‌ डरने लग जाता है (Akshara Met An Accident)।

अभिमन्यु की एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान

डर की वजह से अभिमन्यु अक्षरा का ऑपरेशन नहीं कर पाता है। तभी महिमा आकर उसे प्रेरित करती है और अक्षरा का ऑपरेशन करने के लिए कहती है। अब इस टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में देखा जाएगा कि ऑपरेशन करते समय अभिमन्यु को यह पता चलता है कि अक्षरा के वोकल कॉर्ड्स ‌ को ऑपरेशन के दौरान अगर हल्का सा भी नुकसान होगा तो अक्षर अपनी आवाज खो सकती है।‌ अब यह देखना होगा कि क्या अभिमन्यु की एक गलती से अक्षरा अपनी आवाज खो बैठेगी या नहीं (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist)। 

Also Read: Hina Khan से Karan Mehra तक, जानें असल जिंदगी में कौन हैं YRKKH स्टार कास्ट के लाइफ पार्टनर्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by StarPlus (@starplus)

Also Read: उर्फी जावेद की बोल्ड ब्रालेट ड्रेस ने दिया धोखा, कैमरा के सामने हो गईं ऊप्स मोमेंट का शिकार

नायरा और सीरत की मौत भी एक्सीडेंट की वजह से हुई थी। इसीलिए दादी यह नहीं चाहती है कि नायरा और सीरत का इतिहास अक्षरा के साथ दोहराए। दादी बहुत डर गई हैं और यह चाहती हैं कि अक्षरा सही सलामत घर वापस आ जाए। इसीलिए दादी भगवान से प्रार्थना करती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर