ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, हैकर को सुनाई खरी-खोटी

TV Actress Umang Jain Facebook Account Hacked: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस उमंग जैन का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। खुद उमंग ने ये जानकारी दी है...

Umang Jain TV Show Yeh Rishta kya kehlata hai star Facebook account hacked
टीवी एक्ट्रेस उमंग जैन।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस उमंग जैन का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है।
  • खुद उमंग ने अपने फैन्स को इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है। 
  • उमंग जैन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में हैकर्स पर भी निशाना साधा है।

सोशल मीडिया अकाउंट हैक होना इन दिनों एक आम बात हो गई है। अक्सर सेलिब्रिटी के ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट हैक होने की खबरें आती रहती हैं। अब हाल ही में इसका निभाना टीवी एक्ट्रेस उमंग जैन बन गई हैं। टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस उमंग जैन का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। खुद उमंग ने अपने फैन्स को इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है। 
टीवी एक्ट्रेस उमंग जैन ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'हैलो इंस्टाफैम बहुत दुख के साथ आपको बताना पड़ा रहा है कि मेरा वैरीफाइड फेसबुक पेज हैक हो गया है। मैं इस पर शेयर की जा रही किसी भी तरह की इंफोर्मेशन, पोस्ट और विचार के लिए जिम्मेदार नहीं हूं। ये मेरे और फैन्स के लिए अच्छा नहीं है लेकिन अभी मैं क्या कर सकती हूं। मैं लगातार फेसबुक इंडिया टीम से मदद लेने की कोशिश कर रही हूं हालांकि कुछ कहा नहीं जा सकता है।'  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@umangz_world) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@umangz_world) on

उमंग जैन ने सिर्फ अपने फैन्स को अकाउंट हैक होने की जानकारी नहीं दी। बल्कि उन्होंने हैकर्स के लिए भी एक करारा पोस्ट किया है। उमंग ने लिखा, 'तुम जो भी हो? तुम्हें ऐसा लगता है कि लोगों को परेशान करना मजेदार बात है? तो मैं बता दूं ये सिर्फ समय की बर्बादी है। तुमने ये सब इसलिए किया है क्योंकि तुम्हारे पास बहुत सारा फालतू वक्त था और समझ नहीं पाए कि इसका क्या किया जाए। भगवान करे तुम्हें कोई काम मिल जाए ताकि तुम्हारे दोस्तों और फैमिली को तुमपर गर्व हो जो कि अभी नहीं हो रहा है।' 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@umangz_world) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@umangz_world) on

25 साल की उमंग जैन अब तक करिश्मा का करिश्मा, घरवाली ऊपरवाली, श्शश.. फिर कोई है, खलमल-ए-इशक और लाल इश्क टीवी शो में काम कर चुकी हैं। उन्होंने लव ब्रेकअप जिंदगी, शकल पे मत जा जैसी हिन्दी फिल्म में भी काम किया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर