YRKKH में होने वाली है एक खूबसूरत हसीना की एंट्री, इस मिस्ट्री गर्ल के खातिर अक्षरा को भी इग्नोर करेगा अभिमन्यु 

YRKKH New Entry: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब नई एंट्री होने वाली है। यह नई एंट्री अक्षरा के जीवन में नई परेशानियां लेकर आने वाली है।

new entry in yeh rishta kya kehlata hai, kashish rai to mark her entry in yeh rishta kya kehlata hai
ये रिश्त क्या कहलाता है  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है में होने वाली है नई एंट्री।
  • अक्षरा के जीवन में आने वाला है नया तूफान।
  • अभिमन्यु के दिल के बहुत करीब है शो में आने वाली नई मेहमान।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Entry: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब नया ट्विस्ट आने वाला है। ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक इंट्रेस्टिंग मोड़ आने वाला है। ऐसी इसीलिए क्योंकि इस टीवी सीरियल में अब एक नई एंट्री होने वाली है जो बिरला और गोयंका परिवार के लिए तूफान बन कर आएगी। राजन शाही ने अब अपने इस टीवी सीरियल में नए ट्विस्ट लाने की प्लानिंग कर ली है। इस नई एंट्री के साथ इस टीवी सीरियल में नए स्पॉयलर आते रहेंगे जिसकी वजह से कहानी और दिलचस्प हो जाएगी। इस टीवी में अब जिसकी एंट्री होने वाली है वह अपने साथ नए मुसीबतें लेकर आ रही है। 

ऐसी होगी कहानी

इस टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि मनीष को मनाने के लिए अक्षरा तरह-तरह के पैंतरे आजमाएगी लेकिन मनीष उसकी एक नहीं सुनेगा। वह अपनी मां नायरा के अंदाज में भी मनीष को मनाते हुए दिखेगी लेकिन मनीष को जरा ही फर्क नहीं पड़ेगा। जिसके बाद अक्षरा नाराज होकर म्यूजिक क्लास जाती है वहां अभिमन्यु उसे समझाने की कोशिश करता है कि धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। जिसके बाद अक्षरा हॉस्पिटल में अपने रेजिग्नेशन लेटर की एक कॉपी अभिमन्यु को दे देती है। थोड़ी देर बाद अभिमन्यु को एक कॉल आएगा। यह कॉल किसी और का नहीं बल्कि अनीषा का होगा। यह कॉल उठाते ही अभिमन्यु अक्षरा और हर्ष को इग्नोर करते हुए भाग जाएगा। वहीं अक्षरा हैरान हो जाएगी।

Also Read: Anupamaa High Twist: मुंबई शिफ्ट होंगे मालविका-वनराज तो अनुज को पहली डेट पर ले जाएगी अनुपमा 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by StarPlus (@starplus)

Also Read: Naagin 6 में एकता कपूर के दांव पर लगे 130 करोड़ रुपए, इस कारण हो सकता है आखिरी सीजन

महिमा की बेटी लाएगी नए तूफान

ये रिश्त क्या कहलाता है टीवी सीरियल में अब बिरला परिवार के एक मेंबर की एंट्री को देखा जाएगा। अभिमन्यु को जिसका कॉल आता है वह किसी और का नहीं बल्कि महिमा की बेटी अनीषा का होता है। इस टीवी सीरियल में अब कहां हम कहां तुम फेम कशिश राय की एंट्री होने वाली है। कशिश ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली हैं। वह इस टीवी सीरियल में महिमा की बेटी अनीषा के किरदार में नजर आएंगी। अब इस शो में यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि आखिर ऐसी क्या आन पड़ा कि अभिमन्यु को अक्षरा को इग्नोर करते हुए हॉस्पिटल से जाना पड़ा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर