ये रिश्ता क्या कहलाता है: कायरव के सामने आया कार्तिक, नायरा ने देखा कार्तिक और वेदिका का वेडिंग कार्ड

टीवी मसाला
Updated Jul 26, 2019 | 00:11 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

कायरव जोधपुर के अस्पताल में कार्तिक को देखता है। कायरव, कार्तिक का पीछे और नायरा अपने बेटे का पीछा करती है, जहां वो देखती है कि कार्तिक की बाहों में वेदिका है....

yeh rishta kya kehlata hai Written Update 26 july 2019 Naira See kartik vedika love story
ये रिश्ता क्या कहलाता है।  |  तस्वीर साभार: Instagram

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के शो में कार्तिक उस होटल की सीसीटीवी फूटेज देखता है जहां उसका मेल लॉग इन हुआ था। कार्तिक को नायरा की तस्वीर दिख जाती है लेकिन वो इतनी धूंधली होती है कि वो उसे पहचान नहीं पाता है। कार्तिक को होटल वाले जीएम की परमीशन लेने के लिये कहते हैं कि तभी वो लोग उसे आगे की जानकारी दे पाएंगे।
आज के शो में जिस डॉक्टर से नायरा कायरव के लिए मिलने का समय लेती है। वो डॉक्टर वेदिका की दोस्त होती है। वेदिका भी उससे मिलने का मन बनाती है वो दादी से कहती है कि वो कार्तिक से बात करे कि वो उसके साथ उसकी सहेली के पास चले। कार्तिक और वेदिका भी उससे मिलने पहुंच जाते हैं जहां नायरा भी जाती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kairaxforever_) on

कायरव नायरा से कार्तिक को फोन करने के लिये फोन मांगता है। वो नायरा से मुंह क्यों ढक रखा है ये भी पूछता है। नायरा कहती है कि उसके बाल साफ ना होने के कारण उसने ऐसा किया है। वहीं वेदिका कार्तिक से कहती है कि क्या वो दादी के कहने पर उसके साथ आया है लेकिन कार्तिक मना कर देता है। कार्तिक अस्पताल में वेदिका से साथ डॉक्टर से मिलता है और वेदिका उसे शादी का कार्ड देती है जिसके बाद कार्तिक और वेदिका के साथ वो बाहर निकल रहा होता है कि कायरव उसे देख लेता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kairaxforever_) on

कायरव पापा चिल्ला कर वहां से निकल जाता है नायरा उसका पीछा करती है। कायरव कार्तिक को पकड़ पाता उससे पहले ही उस हॉल का दरवाजा बंद हो जाता है।
कायरव के पीछे नायरा आ जाती है तभी वेदिका की सैंडल टूट जाती है और वो गिरने लगती है जिसे कार्तिक थाम लेता है ये सारा सीन नायरा देख लेती है और रोने लगती है। कायरव नायरा से पूछता है कि पापा क्यों उससे मिले बिना वहां से निकल गए। नायरा समझाती है कि वो कभी कभी लोस्ट रहते हैं। नायरा कायरव को लेकर डॉक्टर के पास जाती है जहां वो देखती है कि कार्तिक और वेदिका का शादी का कार्ड रखा होता है जिसे देखकर वो परेशान हो जाती है।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर