नहीं रहे 'भाबीजी घर पर हैं' के दरोगा हप्पू सिंह के पिता, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल पोस्ट

टीवी मसाला
Updated Sep 27, 2019 | 16:41 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Yogesh Tripathi Father Passes Away: टीवी सीरियल भाबीजी घर पर हैं के दरोगा हप्पू सिंह यानी योगेश त्रिपाठी के पिता का निधन हो गया है। योगेश ने सोशल मीडिया पर पिता के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा है।

Yogesh Tripathi
Yogesh Tripathi  
मुख्य बातें
  • दरोगा हप्पू सिंह यानी योगेश त्रिपाठी के पिता हरिशरण त्रिपाठी का निधन हो गया है।
  • योगेश त्रिपाठी के पिता लंबे वक्त से बीमार थे।
  • योगेश ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह एक्टर बनें।

मुंबई. टीवी सीरियल भाबीजी घर पर हैं और हप्पू की उलटन पलटन के दरोगा हप्पू सिंह यानी योगेश त्रिपाठी के पिता हरिशरण त्रिपाठी का निधन हो गया है। योगेश त्रिपाठी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता के निधन की खबर शेयर की है।

योगेश त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, " मुझे ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरे पिता का कल यानी 26 सितंबर को निधन हो गया है। पापाजी आप हमेशा याद रहेंगे। अब आप जहां भी रहें अपना आशीर्वाद बनाए रखें।" 

रिपोर्ट्स के मुताबिक योगेश त्रिपाठी के पिता लंबे वक्त से बीमार थे। वह एक सरकारी स्कूल में टीचर थे। योगेश त्रिपाठी के अलावा घर में उनके बड़े भाई आलोक त्रिपाठी हैं। आलोक भी अपने पिता की तरह ही एक टीचर हैं।   
 

पिता नहीं चाहते थे बनें एक्टर 
योगेश त्रिपाठी झांसी उत्तर प्रदेश के रथ के रहने वाले हैं। योगेश ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह एक्टर बनें। योगेश के मुताबिक मेरे पिता चाहते थे कि घर के बाकी सदस्यों की तरह मैं भी टीचिंग में ही करियर बनाऊं।  

बकौल योगेश, " मैंने बीएससी मैथमैटिक्स से ग्रेजुएशन किया। हालांकि, मन में हमेशा एक्टिंग करने की इच्छा थी। हालांकि, अब परिवार मेरी सफलता से काफी खुश हैं। योगेश साल 2005 में मुंबई आ गए थे।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Thats like my gori mam  #bhabhijigharparhai A post shared by Yogesh Tripathi (@yogesh.tripathi78) on

एफआईआर से की थी शुरुआत 
योगेश त्रिपाठी ने टीवी सीरियल एफआईआर से करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल में उन्होंने कई अलग-अलग किरदार निभाए थे। इससे पहले उन्होंने 40 से 50 एड फिल्मों में काम किया है। इसमें 'क्लोरोमिंट' का एड काफी पॉपुलर हुआ था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Mazedaar story Dekhte rahiye #happukiultanpaltan A post shared by Yogesh Tripathi (@yogesh.tripathi78) on

वर्कफ्रंट की बात करें तो योगेश त्रिपाठी फिलहाल भाबीजी घर पर हैं में दरोगा हप्पू सिंह का किरदार निभा रहे हैं। योगेश साल 2015 से इस सीरियल से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा वह स्पिन ऑफ सीरीज हप्पू की उलटन पलटन में भी नजर आ रहे हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर