करण वी ग्रोवर ने सयाली सांलुखे संग खास अंदाज में मनाई जन्माष्टमी, देखें वीडियो

बहुत प्यार करते हैं फेम करण वी ग्रोवर और सयाली सांलुखे ने खास अंदाज में मनाई जन्माष्टमी। दोनों ने फैंस को जन्माष्टमी की ढेर सारी बधाई दी। करण ने सयाली को बनाया श्रीकृष्ण। फैंस को दोनों का क्यूट वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

karan v grover and sayali salunkhe
karan v grover and sayali salunkhe  |  तस्वीर साभार: Instagram

आज देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर लोग अपने घर में श्रीकृष्ण की मूर्ति लाते हैं, उनकी विधि- विधान से पूजा- अर्चना करते हैं। करण वी ग्रोवर और सायली सांलुखे ने बहुत प्यार करते हैं के सेट पर अनोखे अंदाज में जन्माष्टमी मनाई। दोनों का ये वीडियो उनके फैंस को खूब पंसद आ रहा है। शो में करण वी ग्रोवर और सायली सांलुखे की मुख्य भूमिकाओं में हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस स्क्रीन पर साथ में देखना पसंद करते हैं। करण और सयाली सेट पर भी खूब मस्ती करते रहते हैं। जन्माष्टमी के खास मौके पर करण ने सायली को श्रीकृष्ण बनाया। करण ने भगवान कृष्ण की तरह सायली के माथे पर मोर पंख पहनाया। दोनों स्टार्स ने फैंस को जन्माष्टमी की बधाई दी और ध्यान से दही हांडी फोड़ने की सलाह दी। करण ने कहा- कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार पूरे धूम- धाम के साथ मनाइए।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर