स्वयंवर से पहले ही मिल गई मीका सिंह को उनकी दुल्हनिया? सिंगर के साथ नाम जुड़ने पर भूमि त्रिवेदी ने कहा ये

Bhoomi Trivedi On Her Link Up Rumours With Mika Singh: जानी-मानी सिंगर भूमि त्रिवेदी ने एक इंटरव्यू के दौरान मीका सिंह के शो मीका दी वोटी को लेकर बहुत कुछ साझा किया है। इसके साथ उन्होंने अपने और मीका सिंह के रिलेशनशिप की अफवाहों पर भी चुप्पी तोड़ी है।

Bhoomi Trivedi On Mika Singh, Bhoomi Trivedi On Mika Di Vohti Show
Bhoomi Trivedi And Mika Singh  |  तस्वीर साभार: Instagram

Bhoomi Trivedi On Her Link Up Rumours With Mika Singh: हाल ही में बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर भूमि त्रिवेदी ने मीका सिंह और उनके शो मीका दी वोटी को लेकर बहुत कुछ साझा किया है। भूमि ने बताया की सभी कंटेस्टेंट्स बहुत अच्छी हैं और इनमें से किसी एक को चुनना मीका सिंह के लिए काफी मुश्किल होने वाला है। इसके बाद भूमि त्रिवेदी ने अपने और मीका सिंह के लिंक-अप की अफवाहों के बारे में बात किया। उन्होंने कहा कि टीवी इंडस्ट्री में तो यह सब होता रहता है। उन्होंने इसे दोस्ती का नाम दिया और कहा कि ऐसी बातें होती रहती हैं। इसके बाद गायिका ने मीका सिंह को उनके अपकमिंग शो मीका दी वोटी को लेकर ढेर सारी बधाई दी। जल्द ही छोटे पर्दे पर मीका सिंह का शो मीका दी वोटी देखने को मिलेगा।

Also Read: एक शर्त पर होगी जेनिफर विंगेट की छोटे पर्दे पर वापसी, कमबैक को लेकर टीवी एक्ट्रेस ने कहा ये

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर