Bigg Boss 14: बिग बॉस के घर पहुंचा नेपोट‍िज्‍म का मुद्दा, सिंगर राहुल वैद्य ने जान कुमार सानू पर लगाया ये आरोप

जान कुमार सानू ने राहुल को बुरा दोस्त बताया। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस तेज हुई और इसी बीच राहुल वैद्य ने जान कुमार सानू पर नेपोटिज्म का आरोप लगा दिया। बिग बॉस 14 में इस वक्त नेपोटिज्म की बहस जोरों पर है।

Bigg boss 14 Rahul vaidya Jaan Kumar sanu nepotism controversy
Rahul vaidya  |  तस्वीर साभार: Instagram

कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 14 में नेपोटिज्म की बहस छिड़ी हुई है। दरअसल हुआ यह कि एक बहस के दौरान जान कुमार सानू ने राहुल वैद्य को बुरा दोस्त बताया। राहुल को यह बात अच्छी नहीं लगी जिस पर रिएक्ट करते हुए राहुल ने जान कुमार सानू पर यह कहते हुए नेपोटिज्म का आरोप लगा दिया है कि वह अपने पिता कुमार सानू की वजह से इंडस्ट्री में टिके हुए हैं। जान कुमार सानू को यह बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगी और बहस तेज हो गई। हालांकि, राहुल की इस बात को घर के ज्यादातर लोगों ने बेतुका बताया। सलमान खान ने भी इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। घर में इस वक्त माहौल पूरी तरह से गर्मा-गर्मी का बना हुआ है। निकि तंबोली का राहुल वैद्य के करीब जाना जान कुमार सानू को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है, इसी को लेकर जान और राहुल के बीच तकरार चल रही है। इधर यह मैटर सुलझ नहीं रहा है उधर कविता और रुबीना दिलाईक का अलग मामला चल रहा है। कविता ने रुबीना पर घर में कलेश मचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह अपने पति को लेकर बहुत इनसिक्योर रहती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर